लाइव न्यूज़ :

Bulli Bai App मामले में हुई तीसरी गिरफ्तारी, उत्तराखंड के 21 वर्षीय छात्र को मुंबई साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 11:42 IST

मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस मामले में पहले मुख्य अपराधी श्वेता सिंह (18) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार (21) को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई साइबर पुलिस ने उत्तराखंड से एक 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मामले में अब तक 3 की गिरफ्तारी कर चुकी है

देहरादूनः बुल्ली बाई ऐप मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मुंबई साइबर पुलिस ने उत्तराखंड से एक 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मयंक रावल के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल इस मामले में पहले मुख्य अपराधी श्वेता सिंह (18) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार (21) को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर चुकी है।

मुंबई पुलिस ने ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘गिटहब’ पर डाले गए ‘बुली बाई’ ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए, अनुमति लिए बिना सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फर्जी तस्वीरें अपलोड किए जाने से संबंधित शिकायतों के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

वास्तव में ऐसी कोई ‘नीलामी’ या ‘बिक्री’ नहीं हुई थी लेकिन प्रतीत होता है कि इस ऐप का उद्देश्य निशाना बनाई गईं महिलाओं को अपमानित करना और उन्हें डराना था। इनमें कई महिलाएं सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं। मुंबई साइबर पुलिस थाना ने ऐप के अज्ञात डेवलपर्स और इसे बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी कथित तौर पर नेपाल में स्थित अपने दोस्त के निर्देश पर काम कर रहा था। जांच दल के सूत्रों ने कहा कि आरोपी से मिली प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि एक नेपाल नागरिक, जिसकी पहचान गियू के रूप में हुई है, उसे ऐप पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में निर्देश दे रहा था। पुलिस उसकी और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

मंयक की गिरफ्तारी श्वेता सिंह से पूछताछ के बाद हुई है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने 5 जनवरी तक ट्रांजिट रिमांड की मांग की है। श्वेता के नाम का खुलासा विशाल कुमार ने किया था, जिसे पहले बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि वह महिला के संपर्क में थे और दावा किया कि वह उन लोगों के संपर्क में हैं जो बुल्ली बाई ऐप पर पोस्ट और गतिविधियों पर काम कर रहे थे।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलाहिंदी समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज