लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं कि किस देश की कंपनी बनाती है चर्चित बुलडोजर? जानिए कैसे पड़ा इसका नाम जेसीबी

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2022 16:05 IST

बोरिस जॉनसन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। गुरुवार जॉनसन ने गुजरात के वडोदरा में बुलडोजर बनाने वाली जेसीबी की एक यूनिट का दौरा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में इस वक्त जेसीबी यानी बुलडोजर चर्चा में हैबुलडोजर यानी जेसीबी अपने ब्रांड नेम से ही जानी जाती हैभारत में लोकप्रिय जेसीबी का असली नाम Backhoe Loader है

नई दिल्लीः बुलडोजर (जेसीबी) भारतीय राजनीति में बेहद लोकप्रिय जुमला बन चुका है। कुछ साल पहले सोशलमीडिया पर जेसीबी (JCB) तब वायरल हो गयी जब सनी लियोन ने जेसीबी के साथ एक फोटो शेयर कर दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक में चर्चा पाने वाली जेसीबी या बुलडोजर एक ब्रितानी कम्पनी बनाती है!

 गौरतलब है कि बोरिस जॉनसन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। गुरुवार जॉनसन ने गुजरात के वडोदरा में बुलडोजर बनाने वाली जेसीबी की एक यूनिट का दौरा किया है। जहां उन्होंने एक बुलडोजर पर सवार होकर तस्वीरें खिंचवाई। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

कहना न होगा कि पिछले कुछ समय से जेसीबी काफी चर्चा में है। मार्च में हुए यूपी के विधानसभा चुनाव में बुलडोजर को सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया। वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में हुए हालिया हिंसाओं में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए भी बुलडोजर का इस्तेमाल हुआ। एक के बाद एक भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर के इस रूप में इस्तेमाल के सोशल मीडिया पर अलग-अलग निहितार्थ निकाले गए। लेकिन केंद्र में बुलडोजर बना रहा।

जेसीबी कोई मशीन नहीं बल्कि एक ब्रिटिश कंपनी है

गौरतलब बात है कि जेसीबी एक ब्रिटिश कंपनी है और संयोग से उस देश के मुखिया भी भारत दौरे पर उस वक्त आए हैं, जब इसकी चहुंओर चर्चा है। 1945 में स्थापित यह कंपनी (जेसीबी) कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और विध्वंस के लिए उपकरणों की प्रमुख निर्माता है जिसका मुख्यालय इंग्लैंड में स्थित है।

क्या है JCB का असली नाम?

कम लोगों को मालूम है कि जेसीबी किसी मशीन का नाम नहीं बल्कि यह ब्रिटिश कंपनी है जो कई तरह की मशीनों, कल-पुरजों का निर्माण करती है। भारत में जेसीबी के नाम से मशहूर इस मशीन को कंपनी ने  Backhoe Loader नाम दिया है, लेकिन यह ब्रांड नेम जेसीबी के रूप में ही विख्यात हो गई।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनJCBनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज