लाइव न्यूज़ :

80 Lok Sabha Seats Uttar Pradesh: '2 लड़कों की जोड़ी हम 2017 में देख चुके हैं जो फेल हो चुकी है' डिप्टी सीएम का करारा जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 16:26 IST

80 Lok Sabha Seats Uttar Pradesh: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला किया है। मोर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जोड़ी पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के डिप्टी सीएम ने कहा 400 सीट जीतने में कामयाब होंगे राहुल गांधी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि मैं बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आता हूं

80 Lok Sabha Seats Uttar Pradesh: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला किया है। मोर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल 2017 में हम इन दोनों लड़कों की जोड़ी देख चुके हैं। जो तब भी फेल हुए थे और अब भी फेल होंगे।

उन्होंने कहा कि भोला सिंह ने बीजेपी गठबंधन से नामांकन दाखिल किया है और वह तीसरी बार भी बुलंदशहर से बड़े अंतर से जीतेंगे। बीजेपी और उसका गठबंधन सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। यूपी और पूरे देश में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे। समाजवादी पार्टी को लोगों ने नकार दिया है। बेंगलुरु में बना इंडी गठबंधन को भी जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के संबंध में कोई भेदभाव नहीं है।

चारों ओर कमल खिल रहा है। 2014 में हमने '272-प्लस' का नारा दिया, भाजपा ने अकेले 283 सीटें जीतीं। 2019 में हमने 'अबकी बार 300 पार' का नारा दिया और बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीतीं। अब आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन 4 जून को आप देखेंगे कि बीजेपी 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी। और एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा।

मोर्य ने अपने राजनीतिक करियर के बारे में बताया केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि मैं बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आता हूं। मेरे माता-पिता किसान थे। मैंने यह यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साखा से शुरू की। फिर, मैं विहिप में शामिल हो गया और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया और बाद में तत्कालीन वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझे सक्रिय राजनीति में भेज दिया गया।

गौर करने वाली बात यह है कि मेरठ लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने जब अपना नामांकन भरा तब केशव प्रसाद मोर्य मौजूद थे। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्याBJPअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र