लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः फुटपाथ पर सो रहे तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रियों से भरी दूसरी बस ने कुचला, सात लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 10:35 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रहे तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रियों से भरी दूसरी बस ने कुचल दिया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में चार महिलाओं और तीन बच्चे शामिल हैं।घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फुटपाथ पर सो रहे तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रियों से भरी दूसरी बस ने कुचल दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जिसमें चार महिलाओं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। उधर मृतकों के परिजनों के खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। मरने वालों में फूलवती और उसकी बेटी शीला और शीला की बेटी योगिता शामिल हैं। इसके अलावा माला देवी और उसकी बेटी कल्पना तथा रेनू और रेनू की पुत्री संजना शामिल है।

शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि पीड़ित हाथरस के थे और गंगा नदी में स्नान करने के बाद नरौरा घाट से लौटे थे, जबकि दूसरी बस वैष्णो देवी से तीर्थयात्रियों के साथ लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज