लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार ने माना आधार डाटा का इस्तेमाल करके बैंकों में हुई जालसाजी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 7, 2018 08:53 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा दी गई आंकड़ों के मुताबिक, कुछ बैंकों में ग्राहकों की आधार संख्या का उपयोग करते हुए धोखाधड़ी से बैंक खातों से पैसा निकाला गया।"

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार (सात फरवरी) को स्वीकार किया कि ग्राहकों की आधार संख्या का उपयोग कर उनके बैंक खातों से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले जाने की घटनाएं हुई हैं। संसद को बताया गया कि सूचना के मुताबिक, करीब छह ऐसे मामलों में चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी थी।

वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा दी गई आंकड़ों के मुताबिक, कुछ बैंकों में ग्राहकों की आधार संख्या का उपयोग करते हुए धोखाधड़ी से बैंक खातों से पैसा निकाला गया।"

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं और जिन मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें कार्रवाई शुरू की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया में आधार के माध्यम से धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1.37 करोड़ रुपये धोखे से निकाले गए, जबकि सिंडिकेट बैंक में 2.26 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने के दो मामले सामने आए थे।

बैंक ऑफ इंडिया में दो मामले सामने आएं हैं, उसके बारे में सरकार ने कहा कि इसमें बैंक कर्मियों का ही हाथ है। 

सिंडिकेट बैंक के मामले में, सरकार ने कहा कि धोखाधड़ी से निकाली गई राशि को बरामद कर लिया गया है और ऐसे मामलों को रोकने के लिए बैंक कदम उठा रहा है। 

इन चार मामलों के अलावा, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक में क्रमश: 1.95 लाख रुपये और 0.49 लाख रुपये की घोखाधड़ी का एक-एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार