लाइव न्यूज़ :

Budget 2018: पीएम मोदी की अपील, तीन तलाक बिल पास कर मुस्लिम महिलाओं को दें उत्तम भेंट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2018 12:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। पूरा विश्व भारत की अर्थव्यवस्था की प्रति आशावान है। इसमें हमें कड़े फैसले करने होंगे।

Open in App

बजट सत्र सोमवार (29 जनवरी) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के अभिभाषण के साथ ही शुरू हो गया। इस सत्र में तीन तलाक बिल को मोदी सरकार पास कराने की पूरी कोशिश करेगी। इसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के शुरुआत से पहले अपने संबोधन में किया। उन्होंने सभी पार्टियों से इस बिल को पास कराने की अपील की है।  

उन्होंने अपने संबोधन में तीन तलाक बिल को लेकर सभी संसदीय सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के हक की रक्षा करने वाले इस निर्णय को हम सब पारित करें और 2018 के नए साल में मुस्लिम महिलाओं को उत्तम भेंट दें। 

उन्होंने कहा कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। पूरा विश्व भारत की अर्थव्यवस्था की प्रति आशावान है। भारत की राह और प्रगति पर  विश्व की सभी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी भारत को लेकर सकारात्मक राय देती रही हैं। इसलिए यह बजट देश की तेज गति से आगे बढ़ रही व्यवस्था को एक नई ऊर्जा देने वाला बजट आएगा।

इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेटियों से भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ को शुरू किया गया। साथ ही उन्होंने तीन तलाक को लेकर कहा कि सरकार ने संसद में तीन तलाक बिल पेश किया, जल्द ही इसे कानून भी बनाया जाएगा।  

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति कोविंद ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए, विशेषकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए, बिना बैंक गारंटी कर्ज देने पर जोर देने के लिए सरकार की पीठ थपथपाई।

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीमोदी सरकाररामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?