लाइव न्यूज़ :

Budget 2024-25: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं था

By धीरज मिश्रा | Published: February 01, 2024 4:45 PM

Budget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं कहा। पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबजट में पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दियाकिसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शासन व्यवस्था पर यह बजट उस स्थिति की बात करता है जहां हमने विकास किया है

Budget 2024-25: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बजट में गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं कहा। पिछले 10 साल में सरकार ने जितने वादे किए थे उसकी जानकारी इन्होंने नहीं दिया।

मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो वादे किए थे वो कहां तक पहुंचा। इन्होंने किसानों, गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग, शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इस बजट में कुछ भी नहीं है।

इस अंतरिम बजट पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज के बजट में विकास और विरासत दोनों का उल्लेख है और नए संकल्प भी है। इस बजट में किसान, युवक, गरीब और महिलाओं को क्या-क्या प्राथमिकता दी गई है ये बताया गया। ये बजट महत्वपूर्ण है। ये प्रगति सरकार का प्रगति दिशा निर्देशन बजट है कि 2025 में कैसे देश विकसित होगा इसका ये रोडमैप है।

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने अंतरिम बजट पर कहा कि अंतरिम बजट में कुछ खास नहीं है। इसमें बेहतर भविष्य के वादों की झलक नहीं दिखती। वे अगले पूर्ण बजट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह हम पेश करेंगे। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतेगा और हम सबसे अच्छा बजट पेश करेंगे।

कांग्रेस जहां इस बजट में कुछ भी नहीं है कहकर तंज कस रही है तो वहीं, बजट पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा यह चुनाव से ठीक पहले पेश किया गया अंतरिम बजट है। शासन व्यवस्था पर यह बजट उस स्थिति की बात करता है जहां हमने विकास किया है।

हमने अर्थव्यवस्था को सही इरादों, सही नीतियों और सही निर्णयों के साथ प्रबंधित किया है, इसलिए यह सावधानीपूर्वक शासन है। डी का मतलब बेहतर जीवन जीने वाले, बेहतर कमाई करने वाले और भविष्य के लिए उच्च आकांक्षाएं रखने वाले लोगों का है और अगर 'पी' पर जाएं तो लगातार तीन वर्षों का प्रदर्शन। जी20 में 7% की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में देश के सभी हिस्से भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :बजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में क्या अड़चन?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खोले राज

कारोबारIND-CHI-USA Economic 2023-24: 118.4 अरब डॉलर व्यापार, चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ा, देखें यूएसए के साथ क्या, जानें आंकड़े

कारोबारGST Collection in April: पहली बार कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये, मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, जीएसटी ने रचा इतिहास

भारतVideo: ओवैसी की हैदराबाद बीफ शॉप पर 'काटते रहो' कहते हुए वीडियो हुआ वायरल, सीतारमण ने बताया 'अशोभनीय'

कारोबारGST collection in March: जीएसटी संग्रह 1.78 लाख करोड़ रुपये, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को फायदा, मार्च में झमाझम पैसा

भारत अधिक खबरें

भारतArunachal Pradesh election results 2024 Live: बीजेपी 13, नेशनल पीपुल्स पार्टी 2, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे, देखें अपडेट

भारतLok Sabha Polls 2024 Result: वोटों की गिनती से पहले चुनाव आयोग ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश, जानें क्या कहा

भारतLok Sabha Elections Result 2024: चार जून को कब शुरू होगी वोटों की गिनती? चुनाव आयोग ने दी जानकारी, जानें यहां

भारतAAP's Somnath Bharti On Exit Polls: यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे, एग्जिट पोल पर बोले आप नेता सोमनाथ

भारतAssembly Election Results 2024: आंध्र, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए? जानें