लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बजट से पहले वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर की पूजा-अर्चना, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 09:29 IST

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास में भरोसा करती है। सरकार ने समाज के हर वर्ग की प्रतिक्रिया लेने के बाद बजट तैयार किया है। ऐसे में साफ है कि हमने बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह बजट पेश होने से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। आज देश के आम लोगों की नजर इस बात पर है कि लाल कपड़े में बंधे बजट के पिटारे से सीतारमण व अनुराग ठाकुर इस बार देश को लोगों को क्या तोहफा देने वाले हैं?

आज नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी। इस दौरान संसद में उनके साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहेंगे। अनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह बजट पेश होने से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास में भरोसा करती है। सरकार ने समाज के हर वर्ग की प्रतिक्रिया लेने के बाद बजट तैयार किया है। ऐसे में साफ है कि हमने बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा है।

बता दें कि आज देश के आम लोगों की नजर इस बात पर है कि लाल कपड़े में बंधे बजट के पिटारे से सीतारमण व अनुराग ठाकुर इस बार देश को लोगों को क्या तोहफा देने वाले हैं? इसके साथ ही किसान, मध्यमवर्ग, असंगठित क्षेत्र व विनिर्माण सेक्टर के लोग अपनी-अपनी उम्मीदें लिए सरकार की तरफ देख रहे हैं।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने चुनौतियां कम नहीं है, खासकर तब जब देश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। आज वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2020-21 (FY21) के लिए केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से आ रही गिरावट की वजह से शुक्रवार को, सरकार ने 2018-19 के लिए जीडीपी विकास दर में 6.8% से 6.1% की कटौती की है। यह सोचने वाली बात है कि चालू वर्ष में विकास दर पिछले छह साल के सबसे निचले स्तर पर रहने की उम्मीद है।

देश में मंदी की रफ्तार ना केवल तेज है, बल्कि काफी व्यापक भी है। कृषि सेक्टर हो या विनिर्माण इन सभी क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में मंदी देखी गई है। आपको बता दें कि जुलाई 2019 में पेश किए गए आखिरी पूर्ण बजट में, सरकार को उम्मीद थी कि 2019-20 में मामूली जीडीपी 12% बढ़ेगा। जैसा कि पता चला है, यह आंकड़ा 7.5% या उससे कम होने की संभावना है। सरकार जीडीपी में सुधार के लिए विनिर्माण क्षेत्र में ध्यान दे सकती है। इसके साथ ही जीडीपी को प्रभावित करने वाले असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए भी सरकार घोषणा कर सकती है।

 

टॅग्स :बजट २०२०-२१अनुराग ठाकुरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप