लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: जानें उस अधिकारी के बारे में जो पिता की मौत के बाद भी करते रहे बजट कॉपी की प्रिटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 09:05 IST

इन सबके बीच एक सरकारी कर्मचारी ऐसा भी है जो अपने पिता की मौत के बाद भी देश हित में पेश होने वाले बजट के कॉपी की प्रिटिंग करता रहा। कर्तव्य को लोकर इमानदारी और निष्ठा की ऐसी मिसाल कायम करने वाले इस अधिकारी का नाम कुलदीप कुमार शर्मा है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट छपाई से जुड़े डिप्टी मैनेजर कुलदीप कुमार शर्मा  26 जनवरी को बजट ड्यूटी पर थे। उसी दिन कुलदीप शर्मा के पिता की मौत हो गई।उन्होंने तय किया कि वह अपने पिता की मौत पर घर जाने के बजाए बजट की छपाई के काम में ही लगे रहेंगे।

आज नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने वाला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी।  लोगों की नजर इस बात पर है कि लाल कपड़े में बंधे बजट के पिटारे से सीतारमण इस बार देश को लोगों को क्या तोहफा देगी? इसके साथ ही किसान, मध्यमवर्ग, असंगठित क्षेत्र व विनिर्माण सेक्टर के लोग अपनी-अपनी उम्मीदें लिए सरकार की तरफ देख रहे हैं।

इन सबके बीच एक सरकारी कर्मचारी ऐसा भी है जो अपने पिता की मौत के बाद भी देश हित में पेश होने वाले बजट के कॉपी की प्रिटिंग करता रहा। कर्तव्य परायणता और निष्ठा की ऐसी मिसाल कायम करने वाले इस अधिकारी का नाम कुलदीप कुमार शर्मा है। दरअसल, बजट छपाई से जुड़े डिप्टी मैनेजर कुलदीप कुमार शर्मा  26 जनवरी को बजट ड्यूटी पर थे। उसी दिन कुलदीप शर्मा के पिता की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने तय किया कि वह अपने पिता की मौत पर घर जाने के बजाए बजट की छपाई के काम में ही लगे रहेंगे। उन्होंने अपने निजी नुकसान को पीछे छोड़ते हुए अपनी ड्यूटी को तरजीह दी।

इस मामले में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा, 'कुलदीप शर्मा के पिता का 26 जनवरी 2020 को अचानक निधन हो गया। कुलदीप बजट ड्यूटी पर थे, ऐसे में उन्हें जब पिता के देहांत की खबर मिली तो उन्होंने अपने कर्तव्य को आगे रखा और प्रेस एरिया नहीं छोड़ने का फैसला किया। 

सबसे खास बात तो यह है कि बजट की छपाई बेहद गोपनीय प्रक्रिया है। इसमें लगे लोगों को घर तक जाने की इजाजत नहीं होती है। सारे लोग एक तरह से दुनिया से कट जाते हैं और सिर्फ बजट की छपाई का काम करते हैं। यह सब सिर्फ इसलिए किया जाता है ताकि बजट में क्या होने वाला है, ये लीक ना हो। करीब 10 दिनों तक बजट की छपाई के काम के दौरान इसमें लगे किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की इजाजत नहीं होती है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए