लाइव न्यूज़ :

5 जुलाई को पेश होगा पूर्ण बजट, निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 14:57 IST

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष को 19 जून को चुना जायेगा। राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक को 20 जून को संबोधित करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण चार जुलाई को पेश किया जायेगा। सत्र की कुल 30 बैठकें होंगी।  

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट के लिए सोशल मीडिया पर आम लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन शामिल हैं।

नरेन्द्र मोदी सरकार 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट 2019-20 पेश करने वाली है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। सत्रवहीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलने वाला है। देश में पहली बार एक पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार बजट पेश करेंगी। पिछली सरकार में निर्मला सीतारमण  रक्षा मंत्री थीं।

इससे पहले स्वतंत्र भारत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1970 में बजट पेश किया था। इंदिरा गांधी उस वक्त की तत्कालिन प्रधानमंत्री थीं। वो कार्यवाहक के तौर पर वित्त मंत्री के पद पर थीं। इंदिरा गांधी की सरकार में मोरारजी देसाई वित्त मंत्री के पद पर थे। मोरारजी देसाई के इंदिरा गांधी की कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद इंदिरा गांधी ने 28 फरवरी 1970 को आम बजट पेश किया था। 

निर्मला सीतारमण से शुरू की बजट पेश करने की तैयारियां 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई को पेश होने वाले पूर्ण बजट 2019-20 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। निर्मला सीतारमण 11 जून से 23 जून के बीच अर्थशास्त्रियों, बैंक अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग मंडलों से मुलाकात करने वाली हैं। निर्मला सीतारमण ने ये भी कहा है कि सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी 20 जून को जीएसटी परिषद की होने वाली बैठक में बजट को लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।

सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन शामिल हैं। आधिकारिक टीम के अगुवा वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग हैं। इसमें वित्त सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, दीपम के सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार शामिल हैं। 

सोशल मीडिया पर निर्मला सीतारमण ने बजट को लेकर आम लोगों से मांगे सुझाव 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट के लिए सोशल मीडिया पर आम लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा, 'स्कॉलर्स, इकोनॉमिस्ट्स और कोई भी जिनकी दिलचस्पी हो वो प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए अपने सुझाव दे सकते हैं, मैं उन्हें पढ़ती हूं और मेरी टीम उन सुझावों को इकट्ठा करेगी, आपका हर सुझाव बहुमूल्य है।'

इसी बीच वित्त मंत्रालय ने आम लोगों से भी बजट में क्‍या-क्‍या नए प्रावधान होने चाहिए, इसके लिए सुझाव मांगे हैं। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर सुझाव दिए जा सकते हैं। आम लोग अपने सुझाव 20 जून तक भेज सकते हैं। 

निर्मला ने बजट पर सुझावों को सराहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न अंशधारकों द्वारा आगामी बजट के लिए दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा है कि अधिकारी उन पर गौर करेंगे। सीतारमण ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, विद्धानों, अर्थशास्त्रियों तथा उत्साही लोगों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिये सुझाव दिए हैं। मैंने इनमें से कई सुझावों को पढ़ा है। मेरी टीम सावधानी से उन पर गौर कर रही है। हमारे लिए हर सुझाव मूल्यवान है। सभी का धन्यवाद।

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। लोकसभा अध्यक्ष को 19 जून को चुना जायेगा। राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक को 20 जून को संबोधित करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण चार जुलाई को पेश किया जायेगा। सत्र की कुल 30 बैठकें होंगी।  

टॅग्स :निर्मला सीतारमणबजटबजट 2019मोदी सरकारइंदिरा गाँधीसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण