लाइव न्यूज़ :

बुद्धदेव गुहा का निधन साहित्य जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान: मोदी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:11 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला भाषा के जाने-माने लेखक बुद्धदेव गुहा के निधन पर सोमवार को शोक जताया और इसे सहित्य जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया। गुहा का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 85 साल के थे। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बुद्धदेव गुहा की रचनाएं बहुआयामी थीं और पर्यावरण के प्रति बहुत संवेदनशीलता दर्शाती थीं। उनकी कृतियों को हर पीढ़ी के लोग पसंद करते थे, खासकर युवा वर्ग। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उत्पन्न समस्याओं के कारण गुहा को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात 11 बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल