लाइव न्यूज़ :

BSSC question paper leak: कई प्रतियोगिता परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक, नीतीश सरकार के शासनकाल में बुरा हाल जारी, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2022 21:05 IST

BSSC question paper leak: सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच कराई थी। 2017 में भी बीएसएससी का प्रश्नपत्र आउट हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपर्चा आउट होने के बाद खलबली मच गई है।फिर से बीएसएसी का प्रश्नपत्र लीक हुआ है। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र मीडिया के पास आ गया।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में प्रतियोगिता परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक होना आम बात हो गया है। बीपीएसपी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक की आग अभी ठंढा भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से बीएसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट हो गया। 2017 में भी बीएसएससी का प्रश्नपत्र आउट हुआ था।

 

जिसके बाद भारी बवाला मचा था। इसमें भारी फजीहत होने के बाद सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच कराई थी। तब बीएसएसी के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार व सचिव परमेश्वर राम समेत कई अधिकारी हवालात पहुंच गये थे। एक बार फिर से बीएसएसी का प्रश्नपत्र लीक हुआ है। पर्चा आउट होने के बाद खलबली मच गई है।

आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई को जांच का जिम्मा दिया है। हालांकि पेपर आउट होने के बाद भी परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है। बीएसएसी की तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में शुक्रवार सुबह आयोजित हो रही परीक्षा का पर्चा आउट हो गया। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र मीडिया के पास आ गया।

परीक्षा खत्म होने के बाद जब वायरल पेपर का मिलान किया गया तो वह हूबहू मिल गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को दी गई। ईओयू ने जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के परीक्षा केंद्र के पर्चा आउट हुआ है। जांच एजेंसी कई लोगों से पूछताछ की है।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि हर बार प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र कैसे वायरल हो जा रहा। सुरक्षा में कहां चूक हो रही? परीक्षा से पहले कदाचार रहित एक्जाम लेने को लेकर बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं। लेकिन सारी घोषनाएं हवा-हवाई साबित होती हैं। शायद ही ऐसी कोई परीक्षा हो जिसका पर्चा आउट नहीं होता है। वहीं, बीएसएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने के बाद आयोग की तरफ से सफाई आई है।

आयोग के सचिव की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे विश्वस्त सूत्रों से व्हाट्सएप पर कुछ प्रश्नों के पन्ने प्राप्त हुए। पन्नों का मिलान करने पर पता चला कि आज की प्रथम चरण की परीक्षा से संबंधित हैं। सत्यापन एवं जांच के क्रम में प्रश्नपत्र के पन्नों से संबंधित परीक्षा केंद्र एवं इस घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। प्रथम चरण की परीक्षा 10:00 बजे से 12:15 बजे तक थी। 

टॅग्स :बिहारबिहार लोक सेवा आयोगनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी