लाइव न्यूज़ :

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिखाए तेवर, चुनावी गठजोड़ के लिए रखी ये शर्त

By स्वाति सिंह | Updated: September 16, 2018 12:29 IST

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा 'वह राजनीतिक लाभ के लिए अटल जी की मौत का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं'।  

Open in App

लखनऊ, 16 सितंबर: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अपने नए घर में प्रवेश किया है। यहां आते ही मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा 'केंद्र और राज्यों में बीजेपी सरकारें विविधतापूर्ण रणनीतियों से अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है।'

उन्होंने कहा 'वह राजनीतिक लाभ के लिए अटल जी की मौत का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। वह महंगाई, बेरोजगारी पर लगाम लगाने में विफल रही हैउन्होंने कहा मैं यह प्रेस कांफ्रेंस बीजेपी का पर्दाफाश करने के लिए कर रही हूं।  

राफेल डील को लेकर किया घेराव 

इसके साथ ही मायावती ने राफेल डील पर पर भी सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा 'बीजेपी अभी तक राफेल घोटाले का संतोषजनक जबाब नहीं दे पाई है।  नोटबंदी से हुई त्रासदी

मायावती ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश की जनता को त्रासदी से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा बीजेपी द्वारा नोटबंदी का फैसला जनता पर आर्थिक इमरजेंसी साबित हुआ है।  इसके लिए बीजेपी को जनता से माफी मांगना चाहिए।  वहीं 'अंतराष्ट्रीय बाजार में रुपये की कीमत लगातार गिर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत आसमान छू रही हैं।  ऐसे में देश में रोजगार का संकट बढ़ रहा है।  बीजेपी ने जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर बुरा हाल कर दिया है। '

आंदोलन में बंद हुए लोगों पर अत्याचार जारी 

मायावती ने कहा 'एससी-एसटी एक्ट को लेकर 2 अप्रैल की घटना के बाद कई दलित लोगों को जेल में बंद हुए लोगों पर अत्याचार जारी है। इस मामले से दलितों के प्रति बीजेपी की मानसिकता का पता चलता है।

मोदी सरकार से पिछड़ा वर्ग काफी आहत हुआ हैं।  उन्होंने कहा 'बीजेपी शासित राज्यों में गो-रक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग के कारण लोकतंत्र खराब हो रहा है। वहीं महिला सुरक्षा पर भी बीजेपी सरकारों की असफलता साफ दिख रही है।

लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए बना रहे हैं रिश्ता  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता होने से नकारा है। उन्होंने कहा 'मैं करोड़ों लोगों की लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में उन्हें अलग से संगठन बनाने की ज़रूरत क्यों? बीएसपी के झंडे के नीचे आकर लड़ाई लड़ें। '

उन्होंने आगे कहा 'लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोग मुझसे रिश्ता दिखा रहे हैं।' सहारनपुर हिसा के आरोपी चंद्रशेखर मुझसे रिश्ता दिखा रहा है।लेकिन मेरा रिश्ता सिर्फ गरीबों से है।  मेरा ऐसे किसी भी व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है जो अपना धंधा चलाते हैं। '

सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन पर मायावती ने बहुत ही स्पष्ट रूप से जवाब दिया।  उन्होंने कहा 'अगर चुनाव में हमें सम्मानजनक सीटें मिलीं तो हम किसी भी चुनाव में किसी भी प्रदेश में गठबंधन के लिए तैयार हैं, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित सरकारी आवास खाली करने के बाद मायावती ने रविवार को लखनऊ में अपने आवास में प्रवेश किया।

मायावती ने बताया कि आज उन्होंने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। 

टॅग्स :मायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं