लाइव न्यूज़ :

यूपी : सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की मौत, सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुद को अपने दोस्त के साथ लगा ली थी आग

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 25, 2021 13:13 IST

यूपी की 24 वर्षीय लड़की की अस्पताल में मौत हो गई । महिला ने सांसद अतुल राय के खिलाफ 2019 में रेप का आरोप लगाया था । उनका कहना है कि तब से पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की मौतयूपी सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की मौतमामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया

लखनऊ : पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक 24 वर्षीय महिला  जिसने 2019 में बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाया था । उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई । दरअसल एक हफ्ते पहले  उसने और उसके पुरुष मित्र ने सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर खुद को आग लगा ली । महिला ने आरोप लगाया था कि वाराणसी पुलिस , जहां उसने मामला दर्ज कराया था । जेल में बंद सांसद और उनके रिश्तेदारों का साथ दे रही है । शनिवार को जलने से महिला के दोस्त की मौत हो गई थी ।  

महिला और उसके दोस्त ने खुद को लगाई आग

पीटीआई ने बताया कि स्वयं को आग लगाने की कोशिश में महिला 85 फीसदी तक जला गई थी जबकि 27 वर्षीय उसका दोस्त 65 फीसदी तक जल गया था । दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था । आपको बताते दें कि मई 2019 में, महिला ने घोसी के सांसद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वाराणसी में अपने आवास पर उसके साथ बलात्कार किया था । सांसद ने भी अपने द्वारा किए गए कृत्यों को कबूला और तब से वह जेल में हैं । 

नवंबर 2020 में, बसपा नेता के भाई ने वाराणसी में महिला के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया । इस महीने की शुरुआत में ही एक अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जब पुलिस ने कथित तौर पर अदालत को बताया था कि वह लापता है ।

इसके बाद महिला और उसका दोस्त दिल्ली आए और 16 अगस्त को खुद को आग लगाने से पहले उन्होंने  एक फेसबुक लाइव वीडियो किया । वीडियो में, उन्होंने पुलिस पर सांसद और उसके रिश्तेदारों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया । दोनों ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दो अलग-अलग जगहों बलिया और वाराणसी से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

मरने से पहले फेसबुक लाइव पर होकर कही ये बातें 

उन्होंने वीडियो में कहा कि 'वह जहां चाहते थे , हम वहां पहुंच गए । वह पिछले दो सालों से हमें जहां पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे , वह पूरा करने हम आए हैं ।' हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह वीडियो कहां से रिकॉर्ड कर रहे हैं । फिर महिला के दोस्त ने कहा कि 'वे हमें नबंवर 2020 से मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं । हम चाहते हैं कि आप सभी , उत्तर प्रदेश और देश के तमाम लोग इसे सुनें ।'  फिर दोनों खुद को आग लगा लेते हैं । 

वहीं 18 अगस्त को आत्मदाह करने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था । निलंबित निलंबित अधिकारियों में वाराणसी छावनी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर राकेश सिंह और महिला के खिलाफ जालसाजी मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी गिरिजा शंकर शामिल थे । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपउत्तर प्रदेश समाचारसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार