लाइव न्यूज़ :

Nagpur News Update: BSNLटेंडर प्रक्रिया जारी, मेंटनेंस का काम निजी हाथों में

By वसीम क़ुरैशी | Updated: March 3, 2020 16:18 IST

सड़कों के चौड़ीकरण, नए फ्लाईओवर, मेट्रो ट्रेन के पुल व युटिलिटी शिफ्टिंग की वजह से निगम की लाइनें काफी हद तक नेस्तनाबूत हो गई थीं. इन्हें दुरुस्त करने में निगम को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था.

Open in App
ठळक मुद्देनियमित कर्मचारियों के वेतन के रूप में कुल राजस्व का लगभग 70 से 75 फीसदी खर्च होता था. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद नई पोस्ट नहीं भरी जा रही हैं.

नागपुरः भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 'महा प्रबंधन' के लिए भले ही कई अधिकारी नियुक्त रहे हैं लेकिन अब यहां कुछ नए प्रबंध की तैयारी है.

इसके तहत ही कनेक्शनों में आने वाले फॉल्ट (खराबी) के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है. सड़कों के चौड़ीकरण, नए फ्लाईओवर, मेट्रो ट्रेन के पुल व युटिलिटी शिफ्टिंग की वजह से निगम की लाइनें काफी हद तक नेस्तनाबूत हो गई थीं. इन्हें दुरुस्त करने में निगम को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था.

इसमें खर्च भी काफी हुआ लेकिन इसे यथावत करने के दौरान कई कनेक्शन बंद रहे. निगम को इसके लिए ग्राहकों की 'खरी-खोटी' भी सुननी पड़ी. अब इस सेवा के निजीकरण से निगम काफी हद तक निजात पा सकेगा. बताया जा रहा है कि इस निजीकरण के साथ ही बीएसएनएल की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा.

दरअसल, नियमित कर्मचारियों के वेतन के रूप में कुल राजस्व का लगभग 70 से 75 फीसदी खर्च होता था. इस व्यवस्था से यह खर्च 35 फीसदी में ही सिमट जाएगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्ति के बाद नई पोस्ट नहीं भरी जा रही हैं. इसके अलावा पदोन्नति पाने वालों की तादाद कम है.

कर्मचारी घट रहे हैं, सेवा के निजीकरण की तैयारी है लेकिन अधिकारी स्तर के पदों पर कोई विशेष अंतर नजर नहीं आ रहा है. कंपनी को फायदे में लाने के लिए मंत्रालय की ओर से सरकारी विभागों में बीएसएनएल का कम से कम एक कनेक्शन रखने की अपील की गई थी लेकिन इसके भी कोई सकारात्मक नतीजे सामने नहीं आए.

बहरहाल नए बदलाव व नई नीति पर अमल के साथ अगले 4-6 माह में निगम की वित्तीय स्थिति में व्यापक सुधार के आसार जताए जा रहे हैं.

टॅग्स :नागपुरबीएसएनएलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण