लाइव न्यूज़ :

पंजाब में देखा गया पाकिस्तान की ओर से फिर भेजा गया ड्रोन, BSF हुई सतर्क, स्थानीय लोगों को दी गई ये सलाह

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2019 09:20 IST

पंजाबः सैनिकों को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। वहीं, सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों ने सीमा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को भी ड्रोन के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की और से आने वाले ड्रोन को पंजाब के हुसैनीवाला सेक्टर में देखा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीते दिन बुधवार करीब 7:15 बजे काफी ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को देखा है। कई स्थानीय नागरिको ने भी ड्रोन को देखा है। इसके बाद यह ड्रोन तुरंत ही वहां से ओझल भी हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पाकिस्तान की और से आने वाले ड्रोन को पंजाब के हुसैनीवाला सेक्टर में देखा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीते दिन बुधवार करीब 7:15 बजे काफी ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को देखा है। वहीं, कई स्थानीय नागरिको ने भी ड्रोन को देखा है। इसके बाद यह ड्रोन तुरंत ही वहां से ओझल भी हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि सैनिकों को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। वहीं, सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों ने सीमा क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को भी ड्रोन के बारे में जानकारी देने को कहा गया है। स्थानीय लोगों से सेना ने कहा है कि अगर वह जीरो लाइन पर कुछ भी असामान्य देखते हैं तो उसकी सूचना सैनिकों को दें।  आपको बता दें कि अभी हाल ही में आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन भेजे गए थे। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और जर्मनी आधारित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी मॉड्यूल का 22 सितंबर को भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पंजाब पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें केजेडएफ आतंकवादियों में बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह शामिल थे। इन्हे पंजाब के तरन तारन जिले के चोला साहिब गांव से गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियारों और कम्युनिकेशन हार्डवेयर गिराये गए थे। पांच एके 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 चक्र कारतूस, चीन में निर्मित .30 बोर की चार पिस्तौल, आठ मैग्जीन और 72 चक्र कारतूस, नौ हथगोले, पांच सेटेलाइट फोन तथा उनके अन्य उपकरण, दो मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट तथा दस लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये गए थे। 

आतंकियों ने जो ड्रोन इस्तेमाल किए वह चीन थे। चीन के एक ड्रोन से करीब दस किलो तक वजन लाया गया था। कुल मिलाकर 80 किलो हथियार और गोला-बारूद लाए गए थे। आतंकी समूह पंजाब और आसपास के राज्यों में हमले की एक श्रृंखला शुरू करने की साजिश कर रहा था। 

टॅग्स :पंजाबसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज