लाइव न्यूज़ :

अंधेरे में भारत मे घुस रहा था पाकिस्तान का 'मेड इन चाइन' ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया

By अनिल शर्मा | Updated: April 30, 2022 07:31 IST

एक दिन पहले, बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन मूवमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए ₹1 लाख के इनाम की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देड्रोन का पता लगभग शुक्रवार देर रात 1:15 बजे चलाअधिकारी ने कहा कि 'डीजेआई मैट्रिस-300' मॉडल का ड्रोन चीन का बना था

अमृतसरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के चीन निर्मित एक ड्रोन का पता लगाया जो पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहा था। यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा कि जवानों ने काले रंग के ड्रोन को अमृतसर क्षेत्र में सीमा के पास धनो कलां गांव के पास ‘मार गिराया।’’

ड्रोन का पता लगभग शुक्रवार देर रात 1:15 बजे चला। अधिकारी ने कहा कि 'डीजेआई मैट्रिस-300' मॉडल का 'चीन निर्मित' ड्रोन आखिरकार सुबह करीब 6:15 बजे सैनिकों को जमीन पर पड़ा मिला। बीएसएफ की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने शुक्रवार सुबह करीब 1.15 बजे पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आवाज सुनी।

बीएसएफ कर्मियों ने वस्तु को निशाना बनाने के लिए पैरा बम से क्षेत्र को रोशन किया और उस पर कई गोलियां चलाईं। “इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि इलाके की गहन तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने काले रंग का क्वाडकॉप्टर (ड्रोन), मेड इन चाइना, मॉडल - डीजेआई मैट्रिस - 300 धनो कलां गांव के पास बरामद किया। उन्होंने कहा कि इससे बीएसएफ तस्करी के एक प्रयास को विफल करने में सफल रही।

भाषा इनपुट के साथ

यह बरामदगी 23 अप्रैल को पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन उड़ाने की लगातार तीन घटनाओं के सामने आने के एक हफ्ते बाद हुई है। एक दिन पहले, बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन मूवमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए ₹1 लाख के इनाम की घोषणा की थी। गौरतलब है कि तरनतारन पुलिस ने 17 अप्रैल को सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

टॅग्स :अमृतसरपंजाबसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज