लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 11:26 IST

पूर्व बीएसएफ कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव उस वक्त चर्चा में आए, जब साल 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें में वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाके के बर्फीले स्थान पर सैनिकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देझांसी पुलिस ने दावा किया था कि उसने पांच और छह अक्टूबर की रात कथित रूप से बालू खनन में शामिल पुष्पेंद्र यादव को जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर गुरसराय इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया था। हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में तेज बहादुर यादव मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लड़ रहे हैं।

बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तेज बहादुर को झांसी एनकाउंटर को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। तेज बहादुर को गिरफ्तार भी उसी वक्त किया गया, जब वह झांसी में हुए कथित खनन माफिया पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन रहे थे। पुष्पेंद्र बीते दिनों यूपी पुलिस के साथ हुए एक एनकाउंटर  में मारा गया था। 

हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में तेज बहादुर यादव मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लड़ रहे हैं। तेज बहादुर लोकसभा चुनाव-2019 में भी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदना होंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 

जानें झांसी एनकाउंटर के बारे में 

झांसी पुलिस ने दावा किया था कि उसने पांच और छह अक्टूबर की रात कथित रूप से बालू खनन में शामिल पुष्पेंद्र यादव को जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर गुरसराय इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले पुष्पेंद्र ने कानपुर झांसी राजमार्ग पर मोठ के थानाध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह चौहान पर गोली चलायी थी। झांसी के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के मुताबिक पुष्पेंद्र यादव अवैध रूप से खनन कार्य में शामिल था और 29 सितंबर को थानाध्यक्ष द्वारा उसके कुछ ट्रक जब्त किये जाने के बाद उनसे उसकी कहासुनी भी हुई थी। 

पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र समेत तीन मोटरसाइकिल सवारों ने शनिवार (5 अक्टूबर) रात को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र और उसके सहयोगी को कानपुर झांसी राजमार्ग पर रोका। पुष्पेंद्र ने धर्मेंद्र पर गोली चलाई और उसकी कार लेकर चला गया। बाद में सुबह करीब तीन बजे गोरठा के पास पुलिस ने तीन लोगों को धर्मेंद्र की कार के साथ पकड़ा और इसी बीच हुई मुठभेड़ में पुष्पेंद्र मारा गया।  रविवार (6 अक्टूबर) को पुष्पेंद्र यादव, विपिन और रविंद्र के खिलाफ मोठ और गुरसराय पुलिस थाने में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी। 

जानें पूर्व बीएसएफ कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव के बारे में सबकुछ 

पूर्व बीएसएफ कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव हरियाणा रेवाड़ी के रहने वाले हैं। साल 2017 में वो उस वक्त चर्चा में आए जब उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें वह जवानों को दिए जाने वाले खाने की क्वॉलिटी की आलोचना कर रहे थे। जिसके बाद , कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद उनके आरोपों को गलत निकले और तेज बहादुर यादव को नौकरी से निकाल दिया गया था। 

टॅग्स :तेज बहादुर यादवझाँसीउत्तर प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?