लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा पर बीएसएफ ने कहा- संवेदनशील बूथों की जानकारी नहीं दी गई, सिर्फ संख्या बताई गई थी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 9, 2023 15:53 IST

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एसएस गुलेरिया ने कहा है कि केंद्रीय बल को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कर्मियों को तैनात करने के लिए कोई सूची नहीं मिली। पंचायत चुनाव के लिए बीएसएफ, सीएपीएफ और राज्य सशस्त्र बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई थीसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने दिया जवाबकहा- संवेदनशील बूथों की जानकारी नहीं दी गई

West Bengal Panchayat Election: पंचायत चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की लहर में कम से कम 10 लोगों की जान जाने के बाद, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि जिन स्थानों पर केंद्रीय बल तैनात थे, वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एसएस गुलेरिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि केंद्रीय बल को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कर्मियों को तैनात करने के लिए कोई सूची नहीं मिली।

 8 जुलाई को सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, नादिया, मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में अलग-अलग घटनाओं में 6 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। कूच बिहार में एक बीजेपी पोलिंग एजेंट की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पूर्वी बर्दवान जिले में कल शाम गंभीर रूप से घायल हुए एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता ने आज सुबह एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक-एक कार्यकर्ता और 2 अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं।

एसएस गुलेरिया ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बीएसएफ, सीएपीएफ और राज्य सशस्त्र बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया था। जिन स्थानों पर ये सैनिक तैनात थे, वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गुलेरिया के अनुसार जहां भी इन सैनिकों को तैनात किया गया था, वहां चुनाव सुचारू रूप से आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि हमें संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची नहीं मिली, जो बलों की तैनाती के लिए सहायक हो। 

उन्होंने आगे कहा कि बीएसएफ ने राज्य चुनाव आयोग को लिखा था लेकिन उन्हें 7 जून को संवेदनशील बूथों की संख्या को छोड़कर कोई अन्य जानकारी नहीं मिली।  इस हिंसा के लिए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमितसाह ने भी रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपश्चिम बंगालMamta Banerjeeचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो