लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Exam Date 2021: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2020 14:02 IST

Bihar Board Intermediate Exam Date 2021: बिहार बोर्ड ने अगले साल होने वाली इंटर की परीक्षा की घोषित तिथि में बदलाव किया है। अब परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी और 13 फरवरी, 2021 तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड ने इंटर की 2021 की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया हैबिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा अब एक फरवरी से होगी, पहले इसे 3 फरवरी से शुरू किया जाना थाबिहार बोर्ड की इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षा जनवरी-2021 में ली जाएगी

Bihar Board Intermediate Exam Date 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल यानी 2021 के इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए नया कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत इंटर की परीक्षा अब एक फरवरी से शुरू होगी।

इससे पहले जारी कार्यक्रम में 3 से 13 फरवरी की तिथि बताई गई थी। नए कार्यक्रम के अनुसार अब बिहार इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और 13 फरवरी को खत्म होगी। 1 फरवरी यानी पहले दिन भौतिकी का पेपर होगा।

Bihar Board Intermediate Exam Date 2021: हर रोज होगी परीक्षा

इंटर की परीक्षा सभी संकायों की ली जाएगी। इंटर की परीक्षा के जारी शेड्यूल के अनुसार रविवार को छोड़ हर दिन परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12.45 के बीच होगी। वहीं, दूसरी पाली 1.45 से शाम पांच बजे तक होगी।

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर के लिए प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) की तारीखों की भी घोषणा की जा चुकी है। ये परीक्षा नौ जनवरी शुरू होगी 18 जनवरी के बीच चलेगी। बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (District Education Officer) को इस कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है। 

कोरोना संकट के बीच कैसे होगी परीक्षा

कोरोना संकट के बीच बिहार में इंटर की परीक्षा और फिर मेट्रिक की परीक्षा कैसे होगी, ये सवाल अभी बाकी है। कोरोना के कारण स्कूल भी काफी प्रभावित रहे हैं और इससे पढ़ाई भी बाधित हुई है।

बता दें कि हर साल बिहार बोर्ड से लाखों छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा देते हैं। ऐसे में कोरोना गाइडलाइंस के तहत शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षा आयोजित कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

टॅग्स :बिहार समाचारexamकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील