लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Results 2018: 10 मई को नहीं बल्कि इस तारीख को आ सकते हैं बिहार मैट्रिक के रिजल्ट, यहां करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 9, 2018 19:28 IST

Bihar Boards Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल मैट्रिक के रिजल्ट जारी करने वाला था। लेकिन बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जरी करने में थोडा बदलाव कर दिया है, खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड रिजल्ट मई के आखरी सपथा या जून के पहले हफ्ता में जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

पटना, 9 मई: हाल ही खबरों की ओर ध्यान दें तो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 10 मई को  बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट (Bihar Board Class 10th - Matric Result 2018) की घोषणा करने वाली है।लेकिन बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जरी करने में थोडा बदलाव कर दिया है, खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड रिजल्ट मई के आखरी सपथा या जून के पहले हफ्ता में जारी किए जा सकते हैं। मैट्रिक रिजल्ट (Class 10th Result Bihar Board) जारी होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, अन्य खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट (Bihar Matric Result) 14 मई को जारी किए जा सकते हैं। खबर के मुताबिक इसकी पुष्टि बिहार बोर्ड के पीआरओ राजीव दूबे ने की है। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड के बारे में 

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), सिमल्टीटाला आवासीय प्रवेश परीक्षा, प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

 इन स्टेप्स में देखें मैट्रिक (Bihar Board Result 2018 - BSEB Results 2018) के रिजल्ट

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in,  या अन्य वेबसाइट srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट (BSEB 10th Result 2018 - BSEB Matric Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट (Bihar 10th Matirc Result 2018) आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट (BSEB Bihar Board Result) की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bihar Board Result 2018: बिहार बोर्ड के छात्रों को रिजल्ट के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, ये है बड़ी वजह

वहीं, हाल ही खबरों की मानें तो बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB)की जिस तारीख को बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा ठीक दो या तीन दिन पहले ही इंटरमीडिएट के रिजल्ट भी घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र