लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Intermediate Result 2018: आज घोषित होंगे बिहार बोर्ड12वीं के नतीजे, टॉपर्स के होंगे सार्वजनिक इंटरव्यू, यहां देखें नतीजे

By धीरज पाल | Updated: June 6, 2018 05:59 IST

BSEB Bihar 12th Intermediate Result 2018: इस साल आयोजित बिहार बोर्ड द्वारा ताहिर साइंस कॉमर्स और आर्ट (Bihar Board Intermediate Arts Results 2018, Bihar Board Intermediate Commerce Results 2018, Bihar Board Intermediate Science Results 2018) की परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्र शामिल हुए। बोर्ड पूरे राज्य में  1386 परीक्षा केंद्र की व्यवस्था किया।

Open in App

पटना 6 जून: बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड ने इस साल आयोजित कक्षा 12वीं के रिजल्ट की पूरी तरह से तैयारी कर लिया है। बिहार बोर्ड आज कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। बिहार बोर्ड को यह रिजल्ट जारी करने में एग्जाम समाप्ति के बाद पूरे तीन महीने से ज्यादा दिनों तक का लंबा सफर तय किया। यह रिजल्ट आज करीब 11 बजे के बाद जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर रिजल्ट की घोषणा करेंगे।  biharboard.ac.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है जहां रिजल्ट आसानी से छात्र देख सकते हैं।

जैसा कि रिजल्ट जारी करने में बिहार बोर्ड को काफी दिनों का वक्त लग गया। बता दें कि इस साल इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई जो 16 फरवरी को समाप्त हो गई थी। खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड का पिछले साल की तरह इस साल भी हाल न हो इसके लिए बिहार बोर्ड ने पहले ही टॉपर्स को बुलाकर साक्षात्कार लिया। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद टॉपर्स के सार्वजनिक इंटरव्यू  करेगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के साइंस आर्ट और कॉमर्स विषय के नतीजे जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने इस साल साइंस और कॉमर्स परीक्षाएं 6 फरवरी  से 16 फरवरी तक आयोजित किया। इस साल आयोजित बिहार बोर्ड द्वारा ताहिर साइंस कॉमर्स और आर्ट की परीक्षा में लगभग 12 लाख छात्र शामिल हुए। बोर्ड पूरे राज्य में  1386 परीक्षा केंद्र की व्यवस्था किया।

ऐसे करें रिजल्ट (BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2018) चेक

-  इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।- होम स्क्रीन पर रिजल्ट ( BSEB 12th  Intermediate Board Result 2018) का ऑप्शन दिखेगा।- इसके बाद इंटर के छात्र (BSEB 12th Board Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।-  स्क्रीन पर मौजूद रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।

आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के बारे में -

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज