लाइव न्यूज़ :

BSE Odisha Result 2018: आज तय होगें ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख, bseodisha.nic.in 

By धीरज पाल | Updated: May 4, 2018 16:17 IST

BSE Odisha Result 2018: ओडिशा बोर्ड 10वीं/ HSC  के छात्र अपने रिजल्ट (Odisha BSE Result 2018) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज आयोजित होने वाली प्रेस कॉंफ्रेंस में बोर्ड की अध्यक्षा जहांअारा बेगम बीएसई बोर्ड के 10वीं/HSC के रिजल्ट की घोषणा कर सकती हैं। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

भुवनेश्वर,4 मई: ओडिशा बोर्ड 10वीं/ HSC  के छात्र अपने रिजल्ट (Odisha BSE Result 2018) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को ओडिशा बोर्ड की अध्यक्ष ने रिजल्ट जारी होने को लेकर उड़ रही अफवाहों को दरकिनार किया है। ओडिशा बोर्ड की अध्यक्षा जहांअारा बेगम ने कहा कि ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट शनिवार यानी 5 मई को जारी नहीं करेगा। ताजा अपडेट के मुताबिक ओडिशा बोर्ड (BSE ) 10वीं  के रिजल्ट को लेकर आज प्रेस क्रांफ्रेंस कर सकता है। इस प्रेस कॉंफ्रेंस में बोर्ड की अध्यक्षा बोर्ड के 10वीं/HSC  के रिजल्ट की घोषणा कर सकती हैं। ऐसे में छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इससे पहले खबरें थीं कि ओडिशा बोर्ड 10वीं/HSE के रिजल्ट 5 मई 2018 को आने वाली हैं। साल 2018 में बीएसई ओडिशा बोर्ड की परीक्षा 10 वीं के लिए 23 फरवरी से 8 मार्च तक की गई। बता दें कि साल 2017 में बीएसई 10वीं का रिजल्ट करीब एक माह पहले 27 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। 2017 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 85.28 रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 85 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि 82 फीसदी लड़के।

ओडिशा बीएसई  10वीं/HSE के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1.  छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।  

ओडिशा बोर्ड के बारे में 

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण करता है। ओडिशा में 12वीं कक्षा (+2) की परीक्षा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) और 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। बीएसई ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस साल 23 फरवरी से 8 मार्च तक चली। परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबीएसईओडिशा.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई