लाइव न्यूज़ :

Budget 2022 को BSE एमडी ने बताया बेहद संतुलित, जानिए नीति आयोग के सीईओ ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 15:05 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। वहीं, इस बजट को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार चौहान व नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का बयान सामने आया है। चौहान ने इस बार के बजट को बेहद संतुलित बताया है। वहीं, जानिए कि नीति आयोग के सीईओ ने क्या कहा।

Open in App
ठळक मुद्देBSE के सीईओ ने इस बार के बजट को बेहद संतुलित बतायाआज यानि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना चौथा बजट पेश कियाइस बजट को लेकर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का बयान भी सामने आया है

नई दिल्ली: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को पेश हुए बजट को बेहद संतुलित बताया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का बजट विकास-उन्मुख नीतियों के लिए खर्च को बढ़ावा देता है जो रोजगार पैदा करते हैं, विनिर्माण को बढ़ावा देते हैं, कृषि-अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी मदद कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि संक्षेप में कहे तो इस बजट की पहचान शॉर्ट टर्म बूस्ट और लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल जोर का मिश्रण है।

बता दें कि आज यानि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना चौथा बजट पेश किया। वहीं, इस बजट को लेकर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का बयान भी सामने आया है। बजट 2022 को लेकर उनका कहना है कि इसने शहरीकरण और MSME पर बहुत फोकस किया है, MSME की क्रेडिट गारंटी स्कीम को 4.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 5 लाख करोड़ कर दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र पर बहुत फोकस किया गया है। 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत ही प्रगतिशील बजट है, ये पिछले साल के बजट की निरंतरता में है। इस बजट से भारत की लंबे समय तक ग्रोथ होगी, इसकी खासियत ये है कि ये पूंजीगत व्यय पर फोकस करता है। पिछले साल 5.54 लाख करोड़ दिए गए थे इसे बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ कर दिया गया है।

टॅग्स :बजट 2022निर्मला सीतारमणBSEमुंबई स्टॉक एक्सचेंजनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज