लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा का दावा, कर्नाटक में कांग्रेस के 20 से अधिक MLA गठबंधन की सरकार से नाखुश, कभी भी ले सकते हैं फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 15:04 IST

पिछले दिनों यह भी चर्चा आई थी कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। कई बार कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर विधायकों के तोड़ने और सरकार गिराने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि कर्नाटक के 20 से ज्यादा कांग्रेस विधायक (MLA) वर्तमान सरकार से खुश नहीं हैं। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है। येदियुरप्पा ने यह भी दावा किया है कि ये सभी 20 विधायक कभी भी किसी वक्त फैसला ले सकते हैं।  

बीएस येदियुरप्पा ने यह बयान न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। येदियुरप्पा ने न्यूज एजेंसी एएनआई एक सवाल के जवाब में कहा, 'वर्तमान सरकार से यहां 20 से अधिक कांग्रेस विधायक खुश नहीं हैं। वे कभी भी कोई भी फैसला ले सकते हैं। आप बस प्रतीक्षा कीजिए और देखिए।' 

पिछले दिनों यह भी चर्चा आई थी कि कर्नाटक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। कई बार कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर विधायकों के तोड़ने और सरकार गिराने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। येदियुरप्पा के बयान से फिर गठबंधन की सरकार सोच में पड़ गई है। उन्होंने अपने विधायकों से संपर्क बढ़ा दिए हैं। 

येदियुरप्पा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के हारने का दावा किया

बीजेपी की कर्नाटक बीएस येदियुरप्पा ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर दावा किया था कि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, वीरप्पा मोइली और मल्लिकार्जुन खड़गे को हार का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देते हुये उन्होंने दावा किया कि 23 मई को परिणाम आने के बाद कांग्रेस और जद(एस) के मध्य मतभेद गहरे हो जायेंगे। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील