लाइव न्यूज़ :

पहली कैबिनेट बैठक में येदियुरप्पा का किसानों और बुनकरों को तोहफा, पहली किश्त में 4 हजार देने का ऐलान

By भाषा | Updated: July 26, 2019 23:06 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, मैं कर्नाटक की जनता और विपक्षी दलों को आश्वस्त करता हूँ कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा नहीं दूंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही कोई मुझमें दोष निकाले, मैं मानवीय व्यवहार करुंगा। मैं ‘भूल जाओ और माफ करो’ की नीति में विश्वास करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे बुनकरों के करीब 100 करोड़ रुपये के कर्ज की माफी का ऐलान किया गया है। पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई फसल कर्ज माफी योजना को लेकर येदियुरप्पा ने कहा कि वह समीक्षा के बाद इस पर फैसला लेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’ के तहत सरकार लाभार्थियों को चार हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करेगी। इस योजना के तहत छह हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बुनकरों के कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया। यह रकम फिलहाल 100 करोड़ रुपये है। कैबिनेट बैठक के बाद यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें पहला है ‘किसान सम्मान योजना’ के लाभार्थियों को दो किस्तों में चार हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करना।

दूसरा फैसला है, बुनकरों के करीब 100 करोड़ रुपये के कर्ज की माफी। येदियुरप्पा ने कहा कि किसान पुत्र होने के नाते सूखे से जूझ रहे किसानों की मदद करना उनकी प्रतिबद्धता में शामिल है। पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई फसल कर्ज माफी योजना को लेकर येदियुरप्पा ने कहा कि वह समीक्षा के बाद इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के साथ बदले की भावना के साथ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उनके इस बयान को विपक्षी दलों (कांग्रेस-जदएस) के साथ सौहार्द्रपूर्ण रिश्तों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है जो पहले भाजपा पर अपनी सरकार को अस्थिर करने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगा रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता और विपक्षी दलों को आश्वस्त करता हूँ कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा नहीं दूंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही कोई मुझमें दोष निकाले, मैं मानवीय व्यवहार करुंगा। मैं ‘भूल जाओ और माफ करो’ की नीति में विश्वास करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 14 माह से प्रशासनिक ठहराव की स्थिति थी और अगले तीन से चार माह में लोग बदलाव को खुद महसूस करेंगे।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप