लाइव न्यूज़ :

मुंबईः BPCL के प्लांट में लगी भीषण आग, 21 लोग हुए घायल और एक हालत गंभीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2018 18:05 IST

Mumbai Fire Accident in BPCL Plant in Mumbai Updates:की राजधानी मुंबई के चैंबूर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्लान्ट में भीषण आग लग गई है, जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 08 अगस्तः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चैंबूर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्लान्ट में भीषण आग लग गई है, जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के तुरंत बाद दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग लगने से 21 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।इससे पहले पांच अगस्त को मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आग लग गई थी, जिससे इस हादसे में सैकड़ों दस्तावेज और अन्य वस्तुएं क्षत्तिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली। एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण मुंबई के तारदेओ इलाके में स्थित इस कार्यालय में रविवार सुबह आग लग गयी थी। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया था।

दमकल विभाग ने बयान जारी कर बताया था कि इस आग से बिजली की वायरिंग, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज, फर्नीचर, कम्प्यूटर्स, प्रिंटर्स और अन्य सामान के अलावा 15 से 20 केबिन जल कर खाक हो गई थीं। इस हादसे में लाइसेंस विभाग के विभिन्न दस्तावेज जल कर खाक हो गए  थे। आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर मिली थी। इसके बाद आठ दमकल गाड़ी तथा दो जल टैंकर मौके पर भेजे गये थे । आग पर लगभग आठ बजकर दस मिनट पर काबू पाया गया था। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :भीषण आगमहाभारतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए