लाइव न्यूज़ :

Breaking News: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, कुछ दिन तक नहीं मिलेंगे बाहरी लोगों से

By गुणातीत ओझा | Updated: April 15, 2020 13:48 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस विधायक के साथ बैठक के बाद अपना कोरोना टेस्ट आज बुधवार को कराया। सैंपल्स की जांच के बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों के लिए बाहरी लोगों से न मिलने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस विधायक के साथ बैठक के बाद अपना कोरोना टेस्ट आज बुधवार को कराया।टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों के लिए बाहरी लोगों से न मिलने की सलाह दी है।

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस विधायक के साथ बैठक के बाद अपना कोरोना टेस्ट आज बुधवार को कराया। सैंपल्स की जांच के बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों के लिए बाहरी लोगों से न मिलने की सलाह दी है। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात करने वाले कांग्रेस विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर ने सबके होश उड़ा दिए थे। कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला ने मंगलवार की सुबह ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस नेता इमरान खेड़ावाला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

कांग्रेस नेता में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खबरें आ रहीं थी कि सीएम रूपाणी कुछ दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएंगे। डॉक्टरों से सलाह मशविरा के बाद सीएम ने आज बुधवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सूत्रों की मानें तो इमरान खेड़ावाला को कुछ दिनों से फीवर आ रहा था। संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट आने से पहले इमरान ने सीएम रूपाणी के साथ बैठक की थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें गांधीनगर के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सीएम के साथ उनकी बैठक की तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में इमरान खेड़ावाला, सीएम विजय रूपाणी व तीन अन्य लोग भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता और सीएम विजय रूपाणी के बीच की दूरी कम से कम 15-20 फीट की थी। लेकिन बैठक के दौरान इमरान खेड़ावाला ने अपने चेहरे से मास्क हटा रखा था।

कल मंगलवार की रात मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा था कि सीएम के साथ कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बैठक में सीएम विजय रुपाणी 15-20 फीट की दूरी पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता से कोई शारीरिक संपर्क नहीं किया था। उन्होंने कहा कि बुधवार को सीएम विजय रूपाणी डॉक्टरों की सलाह लेंगे और उनके निर्देशों का पालन करेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज