लाइव न्यूज़ :

Coronavirus updates: बेंगलुरु में पाया गया एक पॉजिटिव केस, भारत में कुल संख्या 44 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 20:08 IST

बेंगलुरु में भी कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस। अमेरिका से भारत आया था शख्स। कुल संख्या  बढ़कर 44 हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले। भारत में अब संक्रमित लोगों की कुल संख्या 44 हो गई है।

बेंगलुरु:कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत के लिए दिन-ब-दिन मुसीबत बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। भारत में एक और मामला पॉजिटिव पाया गया है। बेंगलुरु में भी कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव केस। अमेरिका से भारत आया था शख्स। कुल संख्या  बढ़कर 44 हुई। इससे पहले देश में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला सामने आया है। साथ ही बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है।

एक बयान जारी कर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिल में अस्पताल के पृथक वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाया गया था। उसे सऊदी अरब से लौटने के बाद कोरोना वायरस के लक्षणों के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

कोविड-19 की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले। इनमें केरल के वे तीन मरीज भी थे जिन्हें पिछले महीने सेहत में सुधार आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अब तक 8,255 उड़ानों से आए 8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच की गई है जिनमें से 1,921 यात्रियों में लक्षण नजर आए थे।

इनमें से करीब 177 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 33,599 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है जबकि 21,867 यात्रियों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। मंत्रालय ने लोगों से अपना यात्रा इतिहास स्पष्ट तौर पर बताने और स्वत: उल्लेख वाले फॉर्म ठीक से भरने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन स्थिति, उठाए गए कदमों और राज्यों की भविष्य की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी समीक्षा कर रहे हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला