लाइव न्यूज़ :

BrahMos Missile: सुखोई 30एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण, मारक दूरी 350 KM, लक्ष्य पर सीधा निशाना, जानें खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2022 20:36 IST

BrahMos Missile: भारत ने बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इससे देश की रणनीतिक हमले की क्षमता में वृद्धि होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में निर्दिष्ट लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। मारक दूरी की क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़ाकर करीब 350 किलोमीटर की गई है। सुखोई 30एमकेआई विमान से सटीक हमले करने की क्षमता हासिल की है।

BrahMos Missile: भारत ने सुखोई 30एमकेआई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफल परीक्षण किया। भारतीय वायु सेना ने कहा कि विमान से प्रक्षेपण योजना के अनुसार था और मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में निर्दिष्ट लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सुखोई 30एमकेआई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित संस्करण का पहला परीक्षण था। मिसाइल के इस उन्नत संस्करण की मारक दूरी की क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़ाकर करीब 350 किलोमीटर की गई है। IAF, भारतीय नौसेना, DRDO, BAPL और HAL ने सहयोग किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए राष्ट्र की क्षमता को साबित किया है। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “विमान से प्रक्षेपण योजना के अनुसार था और मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में निर्धारित लक्ष्य पर सीधा निशाना लगाया।” इसमें कहा गया है कि मिसाइल की विस्तारित दूरी की क्षमता के साथ सुखोई-30एमकेआई विमान का उच्च प्रदर्शन भारतीय वायु सेना को रणनीतिक पहुंच प्रदान करता है और इसे भविष्य के युद्ध क्षेत्रों पर प्रभावी होने की क्षमता देता है। मंत्रालय ने कहा, “इसके (परीक्षण प्रक्षेपण) के साथ भारतीय वायुसेना ने बहुत लंबी दूरी पर भूमि/समुद्र के लक्ष्य के खिलाफ सुखोई 30एमकेआई विमान से सटीक हमले करने की क्षमता हासिल की है।”

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनामिसाइलBrahMos Aerospace
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण