लाइव न्यूज़ :

BrahMos misfiring incident: पाकिस्तान में गलती से मिसाइल दागने के आरोप में वायुसेना ने 3 अधिकारियों को किया बर्खास्त

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2022 19:35 IST

भारतीय वायुसेना के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा दोषी पाए गए तीनों अधिकारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों को आज, 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गयाजिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल 9 मार्च 2022 को हुई थी ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग की घटना

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने गलती से पाकिस्तान में ब्रह्मोस मिसाइल दागने के मामले में अपने 3 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को वायुसेना ने कहा 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों को आज, 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। अधिकारी मानक संचालन प्रक्रियाओं से भटक गए जिसके कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई।  

गौरतलब है कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान में गिरी भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल के संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि नियमित अभ्यास के दौरान छोड़ी गई मिसाइल गलती से पाकिस्तान की ओर चली गई। उस समय मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गये थे। हालांकि पाकिस्तान में जिस जगह मिसाइल गिरी वहां पर किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। 

इस घटना के संबंध में रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा है कि 9 मार्च 2022 को रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुई तकनीकी भूल के कारण दुर्घटनावश मिसाइल फायर हो गई। भारत सरकार ने इस मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया है और इसके जांच के लिए उच्चस्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिये गये हैं।

वहीं इस मामले में पाकिस्तान का आरोप था कि 9 मार्च को भारत से एक 'सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल' फायर किया गया। पाक सेना ने सीधे तौर पर कहा कि भारतीय सेना की एक सुपरसोनिक मिसाइल हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी। जिसे पाकिस्तान की एयर-डिफेंस सिस्टम ने ट्रैक किया था। पाकिस्तान ने अपने बयान में मिसाइल से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान नहीं होने की बात कही थी। साथ ही इसे इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के खिलाफ बताया था।  

टॅग्स :IAFCentral GovernmentBrahMos Aerospace
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल