लाइव न्यूज़ :

भारतीय रोजगार बाजार में दिखा जबरदस्त उछाल, अप्रैल 2022 में 88 लाख बेरोजगारों को मिली नौकरियां, कोरोना के बाद एक महीने में पहली बार लोगों को मिलें ढेरों जॉब्स

By आजाद खान | Updated: May 16, 2022 11:32 IST

CMIE Report: आपको बता दें कि सीएमआईई (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में 88 लाख लोग देश के वर्कफोर्स से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल 2022 के दौरान रोजगार बाजार में तेजी देखने को मिली है। यह तेजी कोविड 19 के शुरू होने के बाद पहली बार देखी गई है। यह खुलासा सीएमआईई की एक रिपोर्ट में हुई है।

CMIE Report: सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी यानी सीएमआईई (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी कोविड 19 के शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल 2022 में रोजगार बाजार में तेजी देखने को मिली है। ये जॉब मार्केट में तेजी बाजार और नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि मांग को देखते हुए जितने रोजगार अभी उपलब्ध हैं वह अभी पयार्प्त नहीं है। आपको बता दें कि महामारी के शुरुआत से ही भारी संख्या में लोगों ने अपनी नौकरी गवाई है, ऐसे में सीएमआईई की यह रिपोर्ट उनके लिए खुशी का सबब है। 

भारतीय वर्क फोर्स में दिखा भारी उछाल

सीएमआईई के एमडी और सीईओ महेश व्यास ने बताया कि भारतीय वर्क फोर्स में भारी वर्क फोर्स में उछाल दिखा है। उनके मुताबिक, भारत में जहां वर्क फोर्स 88 लाख था वह अब बढ़कर 43.72 करोड़ हो गया है। उन्होंने बतााया कि यह कोरोना महमारी के बाद से सबसे ऊंचा आंकड़ा है। उनके अनुसार, मार्च के अंत तक देश का लेबर मार्केट 42.84 करोड़ था जो अब 43,72 करोड़ हो गया है। आंकड़ों को अगर देखा जाय तो यह बात सामने आती है कि 2021-22 में देश के श्रमबल में औसत मासिक वृद्धि दो लाख रही थी। आपको बता दें कि लेबर मार्केट के मांगे के हिसाब से यह मासिक वृद्धि में बदलाव देखे जा सकते हैं। 

इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर के रोजगार में देखी गई बढ़त

आपको बता दें कि रोजगार बाजार जो बढ़त अप्रैल 2022 में देखी गई है, उससे तीन महीने पहले इसमें 1.2 करोड़ की गिरावट आई थी। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी निकल कर सामने आ रहा है कि जो बढ़त देखी गई है वह इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में ज्यादा हुई है। एक तरफ इंडस्ट्री सेक्टर ने जहां 55 लाख रोजगार को पैदा किया है तो वहीं दूसरी ओर सर्विस सेक्टर में भी 67 लाख लोगों को जॉब्स मिले हैं। इस दौरान जिस सेक्टर में रोजगार घटे है, वह एग्रीकल्चर सेक्टर है जिसमें 52 लाख जॉब्स को घटते हुए पाया गया हैं। 

टॅग्स :भारतCMIEनौकरीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील