लाइव न्यूज़ :

मुंबई से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में बम की अफवाह, चांगी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान

By स्वाति सिंह | Updated: March 26, 2019 11:02 IST

सिंगापुर एयरलाइन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में बम होने की खबर मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में बम होने की खबर मिली थी। एसक्‍यू फ्लाइट 423 को सिंगापुर की वायु सेना द्वारा चांगी एयरपोर्ट पर सुरक्षित वापस ले जाया गया।

मुंबई से सिंगापुर जा रही एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सिंगापुर एयरलाइन्स 423  मुंबई से सिंगापुर जा रही थी। तभी लगभग 11: 35 बजे एयरलाइन जैसे ही रवाना हुई तभी पायलट को एक कॉल आया, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात कही थी।

कॉल के बाद पायलट ने अलर्ट जारी किया और एसक्‍यू फ्लाइट 423 को सिंगापुर की वायु सेना द्वारा चांगी एयरपोर्ट पर सुरक्षित वापस ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

सिंगापुर एयरलाइन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में बम होने की खबर मिली थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एएनआई को बताया 'विमान 26 मार्च को स्थानीय समयानुसार 8 बजे सिंगापुर पहुंचा था। उसमें 263 यात्री सवार थे। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं और इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ हैं।'

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप