लाइव न्यूज़ :

Bombay High Court: ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण और पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाना कोई जुर्माना नहीं, कोर्ट ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2024 19:01 IST

Bombay High Court: मोटरसाइकिलों के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र का नवीनीकरण और वाहनों के स्वामित्व के हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जमा करने में देरी के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देदायर याचिकाओं को खारिज कर दिया।किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुर्माना नहीं है।अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, सरकार को अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार है। 

Bombay High Court: बंबई उच्च न्यायालय ने एक फैसले में कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करने और मोटरसाइकिलों के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के वास्ते अतिरिक्त शुल्क लगाना कोई जुर्माना नहीं है। उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मंगलवार को केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत बनाए गए नियमों को बरकरार रखा, जिसमें छूट अवधि के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किए जाने, मोटरसाइकिलों के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र का नवीनीकरण और वाहनों के स्वामित्व के हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जमा करने में देरी के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान है।

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने नियमों की वैधता को चुनौती देने वाली परिवहन क्षेत्र से संबंधित दो न्यासों - के. सावकाश ऑटोरिक्शा संघ और मुंबई बस मालक संगठन - के द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया।

उच्च न्यायालय ने कहा, “हमें यह मानने में कोई झिझक नहीं है कि इस मामले में अतिरिक्त शुल्क लगाना किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुर्माना नहीं है।” याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि अतिरिक्त शुल्क लगाने वाले प्रावधान वास्तव में शुल्क की आड़ में जुर्माना हैं और कोई अतिरिक्त सेवा प्रदान नहीं की जा रही है। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, सरकार को अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार है। 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया