लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर-पानसरे हत्याकांड: हाईकोर्ट ने लगाई सीबीआई व एसआईटी को फटकार, नहीं स्वीकार की रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 2, 2018 14:59 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई व एसआईटी की निंदा करते हुए कहा कि जांच एजेंसी बार-बार वही रिपोर्ट पेश करती है।

Open in App

मुंबई, 02 अगस्त: नरेंद्र दाभोलकर और कामरेड गोविंद पानसरे हत्या मामले की जांच में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई व एसआईटी की निंदा की है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को सीबीआई व एसआईटी को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो इस केस की रिपोर्ट पेश की है।  

अदालत ने एजेंसियों द्वारा दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया और मामले में स्थिति रिपोर्ट के रूप में हर बार समान रिपोर्ट जमा करने के लिए उनकी आलोचना की। मुंबई हाईकोर्ट में गुरुवार को डॉ. नरेंद्र दाभोलकर और कामरेड गोविंद पानसरे हत्या मामले की सुनवाई हो रही थी। सीबीआई के सह संचालक, गृह सचिव और एसआईटी के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थित में जांच एजेंसियों ने अपनी केस में हुए अपडेट को कोर्ट में सौंपी लेकिन कोर्ट ने लेने से मना कर दिया। हाईकोर्ट ने इनकी निंदा करते हुए कहा कि आप लोग वही रिपोर्ट बार-बार पेश करते हैं।  इन घटनाओं का समाज पर असर पड़ता है। जांच अधिकारी बदलते रहेंगे, सरकार बदलती रहेगी लेकिन देश का क्या? हाईकोर्ट ने कहा कि अगर इसी तरह चलता रहा तो देश में हर व्यक्ति को सुरक्षा देनी पड़ेगी। 

अप्रैल 2018 में भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच एजेंसियों को विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे के कथित हत्यारों को पकड़ने में सरकार की असफलता को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लगता है कि इस देश में अब कोई भी उदारवादी सोच वाले व्यक्ति या संस्था सुरक्षित नहीं हैं। 

बता दें कि 20 अगस्त 2013 में नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की गई थी। 20 फरवरी 2015 को गोविंद पानसरे का कत्ल किया गया था। 30 अगस्त को एक और बुद्धिजीवी एम.एम. कलबुर्गी की भी हत्या कर दी गई थी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos