लाइव न्यूज़ :

जया शेट्टी हत्याकांड मामले में छोटा राजन की उम्रकैद की सजा निलंबित, मिली जमानत

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 23, 2024 12:18 IST

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 2001 में एक होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन की उम्रकैद की सजा निलंबित की और उसे जमानत दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाई कोर्ट ने 2001 के जया शेट्टी हत्याकांड मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी है। राजन को इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।पीठ ने 1 लाख रुपये की जमानत पर राजन की जमानत मंजूर कर ली।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने 2001 में यहां होटल व्यवसायी जय शेट्टी की हत्या के संबंध में गैंगस्टर छोटा राजन को दी गई उम्रकैद की सजा बुधवार को निलंबित कर दी और मामले में उसे जमानत दे दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चह्वाण की खंडपीठ ने राजन को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। बहरहाल, राजन अन्य आपराधिक मामले के संबंध में अभी जेल में ही रहेगा।

इस साल मई में एक विशेष अदालत ने राजन को होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनायी थी। राजन ने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक अपील दाखिल की थी। उसने सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया था।

मध्य मुंबई के गामदेवी में ‘गोल्डन क्राउन’ होटल के मालिक जय शेट्टी की चार मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर राजन गिरोह के कथित सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जांच से पता चला था कि शेट्टी को छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य हेमंत पुजारी से वसूली का फोन आया था और पैसे न देने के कारण उसकी हत्या की गयी थी। वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर जे डे की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा राजन अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: इस्तीफ़ा देने से इनकार के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त

भारतनागपुर: दो बादल गुजरे, 3 घंटे में पारा गिरा 15 डिग्री, एयरपोर्ट पर तीन बार दी गई एरोड्रम वॉर्निंग, 3 बजे के बाद से विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ रही मुश्किल

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतअसम में बीजेपी सरकार 12 मई को गुवाहाटी में लेगी शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल