Bihar Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं और शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम भव्य रोड शो कर रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन नबीन और कई अन्य नेता शामिल हैं और कुछ ही देर में अपना रोड शो खत्म करके पीएम इसमें हिस्सा लेंगे।
यह कैबिनेट विस्तार काफी अहम है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में कैबिनेट विस्तार के लिए पहुंच गए हैं।