Bihar Cabinet Expansion:बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडर का विस्तार हो गया है। गुरुवार को पटना में आय़ोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 32 विधायकों ने शपथ लीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए। विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जयसवाल, श्रवण कुमार, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह 'टाइगर' और अशोक चौधरी ने और लेशी सिंह ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।
नीतीश की विरासत संभालेंगे निशांत
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय रूप से बिहार सरकार के साथ जुड़ गए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट निशांत की राजनीति में एंट्री तब हुई, जब नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा का सदस्य बनने का फैसला किया।
सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह इच्छा थी कि वे निशांत को सरकार में देखें, लेकिन उन्होंने शुरू में कोई भी पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वे एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते थे।
बिहार कैबिनेट विस्तार में शामिल मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें:
श्रवण कुमारविजय कुमार सिन्हाडॉ. दिलीप कुमार जायसवालनिशांत कुमारलेशी सिंहराम कृपाल यादवनीतीश मिश्रादामोदर रावतसंजय सिंह ‘टाइगर’अशोक चौधरीभगवान सिंह कुशवाहाअरुण शंकर प्रसादमदन सहनीडॉ. संतोष कुमार सुमनरामा निषादकुमार शैलेंद्रशीला कुमारीकेदार प्रसाद गुप्तालखेन्द्र कुमार रोशनसुनील कुमारश्रेयसी सिंहमोहम्मद जमा खाननंद किशोर रामरत्नेश सादाशैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडलप्रमोद कुमार