नागपुर: दो बादल गुजरे, 3 घंटे में पारा गिरा 15 डिग्री, एयरपोर्ट पर तीन बार दी गई एरोड्रम वॉर्निंग, 3 बजे के बाद से विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ रही मुश्किल

By वसीम क़ुरैशी | Updated: May 7, 2026 20:36 IST2026-05-07T20:36:10+5:302026-05-07T20:36:30+5:30

एयरपोर्ट मेट ऑफिस (एएमओ) ने इन बादलों की मौजूदगी और संभावित दिक्कतों को भांपते हुए सबसे पहले दोपहर 1 से 3 बजे तक के लिए वॉर्निंग जारी की. इसके बाद तेज हवाओं के बीच दूसरी चेतावनी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक के लिए जारी की गई.

an aerodrome warning was issued three times at the airport nagpur | नागपुर: दो बादल गुजरे, 3 घंटे में पारा गिरा 15 डिग्री, एयरपोर्ट पर तीन बार दी गई एरोड्रम वॉर्निंग, 3 बजे के बाद से विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ रही मुश्किल

नागपुर: दो बादल गुजरे, 3 घंटे में पारा गिरा 15 डिग्री, एयरपोर्ट पर तीन बार दी गई एरोड्रम वॉर्निंग, 3 बजे के बाद से विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ रही मुश्किल

नागपुर : संतरानगरी में गुरुवार की दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक गुजरे दो बादलों (सीबी क्लाऊड्स) ने ऐसा धमाल मचाया की डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ में दिक्कतें बनी रहीं. तूफान के बाद यहां घनघोर बारिश भी हुई. इससे दृश्यता में कमी आ गई. इसका ये असर हुआ कि दोपहर 3 बजे 38 डिग्री रहा तापमान शाम 6 बजे 14 डिग्री घटकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और शाम 6.15 मे इसमें और 1 डिग्री की गिरावट के साथ ये 23 डिग्री पर आ गया.

एयरपोर्ट मेट ऑफिस (एएमओ) ने इन बादलों की मौजूदगी और संभावित दिक्कतों को भांपते हुए सबसे पहले दोपहर 1 से 3 बजे तक के लिए वॉर्निंग जारी की. इसके बाद तेज हवाओं के बीच दूसरी चेतावनी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक के लिए जारी की गई. इसी दरमियान 50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने लगीं. उल्लेखनीय है कि हवा की 25 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रहने पर ये विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ में घातक हो सकती है. शाम 5 बजे के बाद एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इससे दृष्यता कम हो गई. इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक के लिए भी वॉनिंग जारी की गई. दूसरी और तीसरी चेतावनी के दौरान उड़ानाें की आवाजाही ज्यादा प्रभावित रही.

नागपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर, एएमओ डॉ. रिजवान अहमद ने बताया, एएमओ ने नागपुर से गुजरने वाले दो सीबी क्लाउड्स की मूवमेंट को देखते हुए दोपहर 1 बजे ही चेतावनी जारी की थी. दो-दो घंटे के लिए तीन बार चेतावनी दी गई. उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की दिशा में गुजरते दो सीबी क्लाउड्स के कारण मौसम में ये बदलाव आया. इससे तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. शाम 5.30 तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. विदर्भ में मई माह में इस प्रकार का मौसम आम है. दोपहर के बाद अक्सर तेज हवाओं के साथ ये बदलाव होता रहा है.

Web Title: an aerodrome warning was issued three times at the airport nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे