लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे HC ने रेणुका शिंदे और सीमा गावित की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला, 9 बच्चों की हत्या के लिए हैं दोषी

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2022 14:35 IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिसंबर में ही अपने फैसले को कम करने की बात कही थी। 1990 और 1996 के बीच दोनों बहने कुछ बच्चों को पर्स और चेन छीनने के काम में लगा रखा था। राज्य सरकार ने बहनों को मौत की सजा देने का समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाईकोर्ट ने दिसंबर में ही अपने फैसले को कम करने की बात कही थीदोनों बहनों ने 1990-96 के बीच 13 बच्चों का अपहरण किया था जिसमें से 9 को मार डाला था

मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोल्हापुर की रेणुका शिंदे और सीमा गावित की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। गौरतलब है कि दोनों बहनों ने 1990-96 के बीच 13 बच्चों का अपहरण किया था जिसमें से 9 को मार डाला था। अदालत ने उनकी दया याचिकाओं पर फैसला करने में देरी के आधार पर उनकी सजा को कम कर दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिसंबर में ही अपने फैसले को कम करने की बात कही थी। 1990 और 1996 के बीच दोनों बहने कुछ बच्चों को पर्स और चेन छीनने के काम में लगा रखा था। राज्य सरकार ने बहनों को मौत की सजा देने का समर्थन किया था। दिसंबर में न्यायमूर्ति नितिन एम जामदार और न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की एक खंडपीठ बहनों की समीक्षा याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनकी मौत की सजा को कम करने की मांग की गई थी। उस वक्त कोर्ट ने कहा था कि दया याचिका पर फैसला करने और उनकी मौत की सजा को अमल में लाने में आठ साल की "अत्यधिक देरी" हुई है।

दोनों बहनों को नवंबर 1996 में गिरफ्तार किया गया था। जबकि उनकी मां अंजना, जो एक सह-आरोपी भी थीं, की वर्ष 1998 में बीमारी से मृत्यु हो गई थी। बहनों को जून 2001 में सत्र अदालत ने दोषी ठहराया था और सितंबर 2004 में एचसी ने उनकी सजा को बरकरार रखा था। 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने पांच हत्याओं के लिए उनकी मौत की सजा की पुष्टि की। अगस्त 2014 में भारत के राष्ट्रपति ने उनकी दया याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद बहनों ने राष्ट्रपति के फैसले की न्यायिक समीक्षा की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया और सजा में कमी की मांग की।

अधिवक्ता अनिकेत वागल के माध्यम से बहनों द्वारा दायर याचिका में कहा गया था,  दया याचिका पर निर्णय लेने में लगभग 8 साल की देरी "अनुचित, क्रूर, अत्यधिक और मनमाना" थी और इससे उन्हें "बेहद मानसिक यातना, भावनात्मक और शारीरिक पीड़ा" हुई थी। और उनकी मौत की सजा को कम करके उम्रकैद कर दिया जाए।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमुंबईKolhapur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील