लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों के पैनल से बंबई हाई कोर्ट ने किया सवाल, पूछा- क्या छूने से कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है?

By भाषा | Updated: June 5, 2020 16:59 IST

हवाई यात्रा के संबंध में जन स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक समिति से बंबई उच्च न्यायालय ने पूछा कि क्या कोरोना वायरस का संक्रमण छूने पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है?

Open in App
ठळक मुद्देनागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वकीलों ने अदालत को 26 मई, 2020 को नागर विमानन सचिव की अध्यक्षता में हुई विशेषज्ञों की समिति की बैठक की चर्चा से अवगत कराया। कनानी ने अर्जी में दावा किया है कि विदेश में फंसे हुए लोगों को भारत वापस लाने के दौरान एअर इंडिया बीच वाली सीट खाली नहीं छोड़ रही है।

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने हवाई यात्रा के संबंध में जन स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक समिति से पूछा कि क्या कोरोना वायरस का संक्रमण छूने पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? न्यायमूर्ति एस.जे. काथावाला और न्यायमूर्ति एस.पी. तावड़े की खंडपीठ एअर इंडिया के पायलट देवेन कनानी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 

कनानी ने अर्जी में दावा किया है कि विदेश में फंसे हुए लोगों को भारत वापस लाने के दौरान एअर इंडिया बीच वाली सीट खाली नहीं छोड़ रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वकीलों ने अदालत को 26 मई, 2020 को नागर विमानन सचिव की अध्यक्षता में हुई विशेषज्ञों की समिति की बैठक की चर्चा से अवगत कराया। 

बैठक में हुई चर्चा के अनुसार, दो लोगों के बीच शारीरिक दूरी अनजाने में शरीर छू जाने से होने वाले संक्रमण के खतरे को कम करती है और यदि आसपास बैठे लोगों को सुरक्षा सूट मुहैया करा दिया जाए तो इससे छूने और सांस लेने पर निकलने वाली बूंदों से होने वाले संक्रमण से बचाव हो सकता है। 

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को तय करते हुए कहा, ‘‘हम विशेषज्ञ समिति से स्पष्टीकरण चाहते हैं कि क्या कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति को छूने मात्र से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है?’’ बृहस्पतिवार को अन्य विमानन कंपनियों जैसे- स्पाइसजेट, गोएयर और इंडिगो ने भी मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए अपना पक्ष सुनने की भी मांग की। अदालत ने कहा कि वह शुक्रवार को सभी का पक्ष सुनेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज