लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय में तीन साल में 19 नए न्यायाधीश नियुक्त, 31 पद अभी भी रिक्त, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2021 14:22 IST

जानकारी के मुताबिक बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के 94 पद मंजूर हैं. 63 न्यायाधीश कार्यरत हैं जबकि 31 पद रिक्त हैं.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2021 में अब तक एक भी नए न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं की गई.लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए यह पद तत्काल भरना जरूरी है.सुप्रीम कोर्ट व देश के सभी हाईकोर्ट की कुल आंकड़ों पर नजर डालने पर नए न्यायाधीशों की संख्या लगातार कम होती गई है.

नागपुरः बंबई उच्च न्यायालय में पिछले तीन सालों में 19 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है. इनमें से 4 न्यायाधीश वर्ष 2018 में, 11 न्यायाधीश वर्ष 2019 में व 4 न्यायाधीश वर्ष 2020 में नियुक्त किए गए.

यह जानकारी एक सवाल के जवाब में लोकसभा में दी गई. जानकारी के मुताबिक बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के 94 पद मंजूर हैं. 63 न्यायाधीश कार्यरत हैं जबकि 31 पद रिक्त हैं. लेकिन वर्ष 2021 में अब तक एक भी नए न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं की गई. कहा जा रहा है कि लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए यह पद तत्काल भरना जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट व देश के सभी हाईकोर्ट की कुल आंकड़ों पर नजर डालने पर नए न्यायाधीशों की संख्या लगातार कम होती गई है. वर्ष 2018 में 108, वर्ष 2019 में 81 व वर्ष 2020 में केवल 66 नए न्यायमूर्तियों की नियुक्ति की गई है. साथ ही सभी न्यायालयों में न्यायाधीशों के कुल मंजूर पद 1080 हैं. इस समय 661 न्यायाधीश कार्यरत हैं. 419 पद रिक्त हैं.

देश के हाईकोर्ट की स्थिति

हाईकोर्ट    मंजूर     पद    रिक्त पद   नई नियुक्तियां (2018-2019-2020)

इलाहाबाद 160 64 28-10-04

आंध्र प्रदेश 37 18 00-02-07

कलकत्ता 72 40 11-06-01

छत्तीसगढ़ 22 08 04-00-00

दिल्ली 60 29 05-04-00

गुवाहाटी 24 04 02-04-00

गुजरात 52 22 04-03-07

हिमाचल प्रदेश 13 03 00-02-00

जम्मू-काश्मीर 17 06 02-00-05

झारखंड 25 08 03-02-00

कर्नाटक 62 16 12-10-10

केरल 47 07 04-01-06

मध्य प्रदेश 53 26 08-02-00

मद्रास 75 13 08-01-10

मणिपुर 05 00 00-00-01

मेघालय 04 00 01-01-00

ओडिशा 27 12 01-01-02

पटना 53 32 00-04-00

पंजाब-हरियाणा 85 38 07-10-01

राजस्थान 50 27 00-03-06

सिक्किम 03 00 00-00-00

तेलंगाना 24 10 00-03-01

त्रिपुरा 05 01 01-00-01

उत्तराखंड 11 04 03-01-00

सुप्रीम कोर्ट में चार पद रिक्तः सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के 34 पद मंजूर हैं. इस समय 30 न्यायाधीश कार्यरत हैं. 4 पद रिक्त हैं. वर्ष 2020 में एक भी नए न्यायाधीशों की नियुक्ति नहीं की गई. इससे पूर्व वर्ष 2018 में 8, वर्ष 2019 में 10 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी.

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमुंबईहाई कोर्टशरद अरविंद बोबडे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?