लाइव न्यूज़ :

पत्नी अच्छा खाना नहीं बनाती थी इसलिए चाहिए था तलाक, कोर्ट ने लगाई ऐसे फटकार 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 3, 2018 05:40 IST

याचिकाकर्ता मुंबई के सांताक्रूज का रहने वाला है। पति कोर्ट के सामने जो भी तर्क रखें, कोर्ट ने उसे तलाक के लिए सही नहीं माना।

Open in App

मुंबई, 3 मार्च;  मुंबई का पति अपनी पत्नी से सिर्फ इसलिए तलाक चाहता था क्योंकि वह अच्छा खाना नहीं बनाना जानती थी।  46 साल के शख्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई थी। जिसे कोर्ट ने 2 मार्च को खारिज कर दिया है।  याचिकाकर्ता ( पति) ने अपनी अर्जी में लिखा था कि, उसकी पत्नी खाना भी नहीं बनाती, देर से सोकर उठती है। जस्टिस केके तातेड़ और सारंग कोतवाल की पीठ ने परिवार मामलों की अदालत की तलाक खारिज की करने की दलील को सही ठहराया है। 

कोर्ट का कहना है कि याचिकाकर्ता की पत्नी एक कामकाजी महिला है और इसके साथ उसे घर के सारे सामान खरीदने का भी बोझ उठाना पड़ता है। साथ ही वह हर दिन पति और उसके माता-पिता के लिए खाना भी बानाती है। इसके साथ ही वह घर का सारा काम भी करती है। इन सब बातों को देखते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता के द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाने और जिम्मेदारी नहीं उठाने के आरोप को लेकर तलाक नहीं माना जा सकता है।

याचिकाकर्ता मुंबई के सांताक्रूज का रहने वाला है। पति कोर्ट के सामने जो भी तर्क रखें, कोर्ट ने उसे तलाक के लिए सही नहीं माना। परिवार मामलों की अदालत ने कहा था कि आरोपों में किसी तरह की निर्दयता नहीं दिखाई देती है, इसलिए कोर्ट में इसमें दखल नहीं दे सकती है। इन दोनों की शादी 13 फरवरी 2005 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शख्स ने कोर्ट में तलाक की गुहार लगाई थी. 

वहीं याचिकाकर्ता  की पत्नी ने अपने ऊपर लगे सारे इल्जाम को गलत बताया है। उसका कहना है कि वह समय से सो कर उठती है     और घर का सारा काम भी करती है। पत्नी ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किए थे। जिन्होंने पत्नी की बात को ही सच बताया। उलट पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसके माता-पिता के साथ ठीक से पेश नहीं आता है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया