लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले, फर्जी RSS वालों के हेडक्वॉर्टर के सामने कल फहराएंगे तिरंगा, नागपुर HC से मिली जनसभा की इजाजत

By फहीम ख़ान | Updated: February 21, 2020 14:07 IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सभी से आह्वान किया है कि वे 23 फरवरी को भारत बंद की तैयारी करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूँ कि 23 फरवरी के भारत बंद में सहयोग करें।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने शुक्रवार (21 फरवरी) को जनसभा करने की इजाजत दे दी।चंद्रशेखर रेशमबाग में कल (22 फरवरी) कार्यकर्ताओं को करने वाले हैं।

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने 22 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी को नागपुर के रेशिम बाग मैदान में अपने कार्यकतार्ओं के साथ सभा करने की इजाजत दे ही है। आजाद ने 18 फरवरी को उच्च न्यायालय में रेशिम बाग में एक सभा आयोजित करने की इजाजत मांगते हुए याचिका दायर की थी. 

आजाद द्वारा नागपुर पुलिस से इसकी इजाजत मांगी गई थी, लेकिन नागपुर पुलिस ने इस आधार पर उन्हें इजाजत नहीं दी कि बगल में ही आरएसएस मुख्यालय स्थित है और आजाद की विचारधारा आरएसएस के विरोधी होने से कानून -व्यवस्था का मामला बन सकता है, जिसके बाद अदालत ने महाराष्ट्र सरकार और नागपुर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया था। पुलिस ने हलफनामा पेश कर अपनी बात रखी, लेकिन इससे न्यायालय संतुष्ट नहीं हुआ।

  चंद्रशेखर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूं। फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नही दिया कल हम उनके हेडक्वॉर्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे। मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है।' वहीं, चंद्रशेखर सभी से आह्वान कर चुके हैं कि 23 फरवरी को भारत बंद की तैयारी करें। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूँ कि 23 फरवरी के भारत बंद में सहयोग करें। बता दें, चंद्रशेखर आजाद लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि सरकार सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर 'झूठ को हवा' को हवा दे रही है।  18 फरवरी को मुंबई पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को झटका दिया था। दरअसल, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को मुंबई में रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। मुंबई पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ आजाद मैदान में 21 फरवरी को रैली का आयोजन करने की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस का कहना था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आजाद को रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई।

टॅग्स :चंद्रशेखर आजादभीम आर्मीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल