लाइव न्यूज़ :

पुणे स्थित गूगल कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आरोपी निकला कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का भाई

By अंजली चौहान | Updated: February 13, 2023 14:24 IST

गौरतलब है कि पुलिस ने जांच करते हुए सोमवार को आरोपी कॉलर को हैदराबाद हिरासत में ले लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे स्थित गूगल कंपनी को बम से उड़ाने की मिली धमकी रविवार को शख्स ने कॉल पर दी धमकी सोमवार को हैदराबाद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे स्थित गूगल कंपनी में बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कार्यालय को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद फौरन पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस टीमों और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को कार्रवाई में लग गए। 

गौरतलब है कि पुलिस ने जांच करते हुए सोमवार को आरोपी कॉलर को हैदराबाद हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, आरोपी ने नशे की हालत में होने का दावा किया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शख्स ने फर्जी कॉल किया था और कंपनी को बम से उड़ाने का दावा झूठा है। 

कंपनी में काम करने वाले का है भाई 

पुणे पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार रात करीब 11 बजे मुंबई के गूगल ऑफिस से बम कॉल की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम बम खोजी दस्ते के साथ कोरेगांव पार्क स्थित पूरे गूगल कार्यालय परिसर की जांच की, लेकिन किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। 

इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज किया और कॉल करने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी तेलंगाना राज्य के हैदराबाद का रहने वाला है। पुणे के डीसीपी, अमोल जे़ंडे कहा, "आरोपी ने संपत्ति के मुद्दे के कारण अपने भाई के साथ विवाद के बाद ये फर्जी कॉल किया था क्योंकि उसका भाई पुणे स्थित गुगल कार्यालय में कार्यरत है। 

इस संबंध में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1) बी और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :गूगलPuneबमहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'