लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat: Delhi-NCR के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, घर भेजे गए छात्र; पुलिस की छानबीन शुरू

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2025 10:28 IST

Bomb Threat: दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की ताज़ा धमकियाँ मिली हैं, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने एसओपी लागू कर दी है और खतरे के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Open in App

Bomb Threat: दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और एक स्कूल को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मयूर विहार के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 42 मिनट पर सेंट स्टीफेंस कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। हमारे बम निरोधक और श्वान दस्ते पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।’’

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है। अधिकारी ने कहा कि कई टीम परिसर की जांच कर रही हैं। 

धमकियों के बाद, दिल्ली पुलिस और साइबर क्राइम इकाइयों ने स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) सक्रिय कर दी गई, और प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करते हुए लोगों से शांत रहने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरबमSchool Educationदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह