लाइव न्यूज़ :

मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, IGI एयरपोर्ट पर लैंडिंग, विमान को खाली कर दूर किया गया खड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 10:17 IST

बताया जा रहा है कि विमान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तड़के सवेरे उतरा था जिसके तुरंत बाद उसमें सवार 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को बाहर निकाला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। बताया जाता है कि सीआईएसएफ को इस संबंध में एक ईमेल मिला था। आपको बता दें कि इस ईमेल में बम होने की खबर की गई थी।

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार तड़के रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बम होने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ को संबंधित उड़ान में बम होने की चेतावनी देने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था। 

सभी यात्री है सुरक्षित

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विमान तड़के तीन से चार बजे के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके तुरंत बाद उसमें सवार 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को बाहर निकाला गया। 

अधिकारी के अनुसार, विमान की गहन जांच की गई है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विमान को अलग-थलग खड़ा कर दिया गया है। 

इससे पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

आपको बता दें कि भारतीय वायुक्षेत्र में इससे पहले भी एक और फ्लाइट में बम होने की खबर मिली थी। यह फ्लाइट ईरान से चीन जा रही थी, ऐसे में रास्ते में बम होने की खबर मिली जिसके बाद फ्लाइट के पायलट में दिल्ली एयरपोर्ट पर लौंडिंग की अनुमति मांगी थी। 

दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट को यहां पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी, ऐसे में इस फ्लाइट को जयपुर और चंडीगढ़ में उतारने को कहा गया था। लेकिन पायलट तैयार नहीं हुआ और फिर वह फ्लाइट करीब 45 मिनट तक भारत की सीमा में उड़ता रहा था। अन्त में विमान को चीन की ओर जाते हुए देखा गया था।  

टॅग्स :New Delhiहवाई जहाजबमbombCISF
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी