लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बम विस्फोट से हड़कंप; बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2023 15:23 IST

बीजेपी कार्यकर्ता पर बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले सेंथिल कुमार पर देसी बम फेंका और बाद में उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। 

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी में सड़क किनारे बम विस्फोट कर भाजपा कार्यकर्ता की हत्याभीड़-भाड़ वाली सड़क पर हमलावरों ने बम फेंक, चाकूओं से गोद कर मार डाला सेंथिल पुडुचेरी गृह मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं

पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सेंथिल कुमार की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरेआम सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है।

बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है हम अज्ञात हमलावरों ने सेंथिल कुमार पर बम और चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय की है जब सेंथिल कुमार विल्लियानूर और पुडुचेरी रोड पर सड़क किनारे की दुकान पर चाय पी रहे थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले सेंथिल कुमार पर देसी बम फेंका और बाद में उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। 

इस हत्याकांड के पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात 9 बजे की है, जब हमलावरों ने सेंथिल पर हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, हमले में बुरी तरह जख्मी होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार विशेष टीम का गठन किया है और पुलिस चाय की दुकान के पास से फुटेज खंगाल रही है। 

गृह मंत्री ए नमस्सिवम के रिश्तेदार थे सेंथिल

जानकारी के मुताबिक, सेंथिल कुमार पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवम के दूर के रिश्तेदार माने जाते हैं। इस घटना के बाद तुरंत गृह मंत्री अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।

सेंथिल कुमार पहले कांग्रेस में थे। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सेंथिल कुमार के बीजेपी का दामन थाम लिया था। वर्तमान में मंगलम निर्वाचन क्षेत्र से वह भाजपा प्रभारी थे। 

टॅग्स :पुडुचेरीBJPहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार