लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में धमाका, दो वकील घायल, तीन जिंदा बम बरामद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2020 15:18 IST

लखनऊः बम धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा है, जहां उसे जांच के दौरान तीन देसी बम मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वकील संजीव लोधी पर किया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में एक देसी बम धमाका किया गया है, जिसमें दो वकीलों के घायल होने की सूचना है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि तीन जिंदा बरामद किए गए हैं। ये  जानलेवा हमला लखनऊ बार एसोशिएसन के एक पदाधिकारी के ऊपर किया गया।

बम धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा है, जहां उसे जांच के दौरान तीन देसी बम मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वकील संजीव लोधी पर किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। संजीव लोधी ने आरोप लगाया है कि दूसरे वकील जीतू यादव का इस घटना के पीछे हाथ है।

हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला कह रही है। वहीं, घायल हुए वकीलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की वहस से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस तलाश कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  इस बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने कहा, 'मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग की है।' 

इधर, एक और दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश में घटित हुई है, जिसमें राज्य के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने गुरुवार को बताया कि फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब दस बजे फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध किये जाने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :बम विस्फोटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज