लाइव न्यूज़ :

21 साल बाद देश को फिर मिला Miss Universe 2021 का ताज, जानें कौन हैं भारत के लिए खिताब जीतने वालीं हरनाज संधू

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 12:23 IST

इजराइल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 80 देशों के कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था जिसमें भारत की हरनाज संधू को ही केवल सफलता मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली की रहने वाली हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।इससे पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था।संधू के आने वाले दिनों में कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।

विश्व:भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का खिताब जीत कर देश का नाम खूब रौशन किया है। पंजाब के मोहाली की रहने वाली हरनाज ने इजराइल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 80 देश से आईं हुई कंटेस्टेंट्स को हराकर यह जीत हासिल की है। देश को यह खिताब 21 साल बाद वापस मिला है। सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और लारा दत्ता के बाद मिस यूनिवर्स (Lara Datta) जीतने वाली यह तीसरी इंडियन हैं जिन्होंने यह ताज फिर से देश के नाम किया है। बता दें कि 70वें मिस यूनिवर्स (70th Miss Universe 2021 ) की घोषणा 12 दिंसबर को इजराइल में हुई थी। तो आइए जानते हैं कि कौन हैं यह हरनाज संधू जिंहोने विदेश में देश का नाम रौशन किया है। 

हरनाज संधू की शुरुआती जीवन

मिस यूनिवर्स 2021 के खिताब को जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू का जन्म एक स‍िख पर‍िवार में हुआ है। इनका पूरा परिवार पंजाब के मोहाली का रहना वाला है। इनकी शिक्षा भी यहीं हुई है। बचपन से ही फ‍िटनेस और योग लवर हरनाज ने अपने टीनेज के दिनों में ही ब्यूटी पेजेंट के हर मंच पर हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। वे शुरु से ही ग्लैमर वर्ल्ड में काफी एक्टिव दिखाई दे रही थी और यही कारण है कि उन्होंने 'ब्रह्माण्ड सुंदरी' के ताज को अपने नाम किया है। 

कई खिताब हैं हरनाज संधू के नाम

हरनाज संधू ने अपने नाम कई खिताब कीए हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 में मिस चंडीगढ़ का ख‍िताब जीता था और इसके बाद वे तरह तरह के पेजेंट में हिस्सा लेने लगी थीं। हरनाज ने 2019 में फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था। 2018 में आयोजित मिस मैक्स इमर्ज‍िंग स्टार इंड‍िया 2018 का खिताब भी इनके ही नाम गया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में आयोजित मिस इंडिया में हिस्सा लिया जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) में हिस्सा लिया जहां उन्हें बड़ी कामयाबी मिली और इन्हें इस खिताब से नवाजा गया। बता दें कि इस कॉन्टेस्ट को जज करने के लिए भीरतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी हुआ मौजूद थीं। 

कई फिल्में होने वाली है रिलीज 

मिस यूनिवर्स 2021 के वीनर संधू के कई फिल्में आने वाली हैं। वहीं 2018 में मिस इंड‍िया पंजाब की ख‍िताब को जीतने के बाद उन्होंने लैंडर्स म्यूज‍िक वीड‍ियो के 'Tarthalli' में भी काम किया था। इसके साथ आने वाले दिनों में हरनाज के कई फिल्म भी रिलीज होने वाले हैं जिसमे 'बाइ जी कुटांगे', 'यारा दीयां पौ बारां' शामिल हैं। बता दें कि अपनी बेटी के इस खिताब को जीतने के बाद उनके घर वाले भी काफी खुश हैं। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारभारतमिस यूनिवर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण